Jharkhand

Jharkhand: दिवाली से पहले हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा, इस योजना के तहत महिलाओं के खातों में भेजे पैसे

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand: दीपावली के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है।

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने दिवाली (Diwali) के शुभ अवसर पर राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए मंईयां सम्मान योजना (Mainiyan Samman Yojana) के तहत दूसरी किस्त जारी की है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने करीब 50 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की राशि हस्तांतरित की। यह राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी गई है, जिससे महिलाएं त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

मुख्यमंत्री का वीडियो संदेश

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने दीपावली और धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, ‘त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। धनतेरस, दीपावली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ जैसे त्योहार आने वाले हैं। इस खुशी को और बढ़ाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की राशि सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है।’ उन्होंने सभी से स्वस्थ और सुखी रहकर त्योहार मनाने की कामना की और जोहार के साथ अपना संदेश समाप्त किया।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम

सीएम सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना न केवल त्योहारों पर आर्थिक मदद प्रदान करती है, बल्कि महिलाओं को समाज में मजबूत बनाने का भी लक्ष्य रखती है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि दीपावली से पहले सभी पात्र महिलाओं के खातों में राशि पहुंच जाए।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

महिलाओं में उत्साह, सरकार का आभार

राज्यभर की महिलाओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि त्योहार के समय यह राशि उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। अब वे अपने परिवार के साथ सम्मान और खुशी के साथ दीपावली मना सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने राज्यवासियों से अपील की कि वे दीपावली और अन्य त्योहारों को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा, ‘झारखंड की बेटियां और बहनें इस राज्य की असली ताकत हैं। हमारी सरकार उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमेशा समर्पित रहेगी।’

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में बनेगा पहला टाइगर सफारी, CM हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

दुर्गा पूजा के बाद दूसरी किस्त

बता दें कि इससे पहले दुर्गा पूजा के दौरान मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। अब दीपावली से पहले दूसरी किस्त के हस्तांतरण से लाभार्थी परिवारों में दोहरी खुशी देखने को मिल रही है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आर्थिक सहायता के साथ-साथ महिलाओं को दीर्घकालिक रूप से सशक्त बनाना है।