MP News: मध्य प्रदेश में बनेगा एक और टाइगर रिजर्वस, CM मोहन यादव ने किया ऐलान
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनिमल लवर्स (Animal Lovers) को बड़ी खुशखबरी दे दी है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गुरुवार को घोषणा की है कि मध्य प्रदेश में एक नया टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है। यह नया अभयारण्य शिवपुरी जिले के माधव राष्ट्रीय उद्यान (Madhav National Park) में बनाया जाएगा, जिससे चंबल क्षेत्र (Chambal Area) में वन्यजीव संरक्षण को और मजबूती मिले सके। इस नए टाइगर रिजर्व की औपचारिकताएं करीब करीब पूरी कर ली गई हैं। यह मध्य प्रदेश का नौवां टाइगर रिजर्व होगा।
ये भी पढे़ंः MP News: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मोहन यादव ने कर दी बड़ी घोषणा

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व के रूप में मंजूरी प्रदान की गई है। इस अभयारण्य का कोर क्षेत्र 375 वर्ग किलोमीटर, बफर क्षेत्र 1276 वर्ग किलोमीटर होगा, जिससे कुल क्षेत्रफल 1751 वर्ग किलोमीटर तक फैलेगा। इसके साथ ही, यहां एक नर और एक मादा बाघ को छोड़ा जाएगा, जिससे बाघों की संख्या में वृद्धि भी हो।
एमपी का वन्यजीव संरक्षण में नया कीर्तिमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण (Madhya Pradesh Wildlife Sanctuary) के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में हाल ही में पांच और चीतों को छोड़ा गया है। यह खुश करने वाली खबर है कि पहले छोड़े गए चीतों ने मध्य प्रदेश में शिकार और प्राकृतिक जीवन अपनाना शुरू कर दिया है। कूनो में छोड़े गए चीतों में से तीन ने यहीं जन्म लिया है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।
ये भी पढे़ंः MP: जापान दौरे से वापस लौटे CM मोहन यादव, बोले- MP आएंगी जापान की बड़ी कम्पनियां, होगा खूब निवेश
पर्यटन को भी तेजी से मिलेगा बढ़ावा
माधव टाइगर रिजर्व के निर्माण से चंबल अंचल में वन्यजीवों की समृद्धि बढ़ेगी। इससे बाघों की सुरक्षा, जंगलों के संरक्षण और पर्यटन को भी तेजी से बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिशा निर्देश पर एनटीसीए को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी प्रदान की गई है। माधव टाइगर रिजर्व बनने के बाद यह क्षेत्र पर्यावरण और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक नया आकर्षण का केंद्र बनेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मध्य प्रदेश में कुल 785 बाघ
आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में हैं। प्रदेश में अब तक कुल 8 टाइगर रिजर्व हैं। इनके नाम कान्हा टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, संजय डुबरी टाइगर रिजर्व, रातापानी टाइगर रिजर्व, पन्ना टाइगर रिजर्व और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश देश में बाघों का घर माना जाता है। यहां बाघों की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। साल 2023 में जारी आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश में कुल 785 बाघ हैं।

