Traffic Advisory

Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें!

दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन रास्तों पर मिलेगा लंबा जाम, जानिए क्या है कारण

Traffic Advisory: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं या आज दिल्ली (Delhi) जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि आज दिल्ली में लंबा ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) लग सकता है। दिल्ली में आज IPL मैच खेला जाएगा, जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने लोगों को जाम से बचाने के लिए एडवायजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी में बताया है कि 25 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के मैच के कारण से स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। जिससे आमजन की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Pic Social media

ये भी पढे़ंः Metro Timing: 25 मई को मेट्रो में सफर करने वाले यात्रीगण ज़रूर ध्यान दें

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के अनुसार इस दौरान स्टेडियम के आसपास शाम 5:30 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक पर असर रहेगा। पुलिस के अनुसार मैच के दौरान BSZ मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग और असफ अली रोड जैसे प्रमुख मार्ग मुख्य रूप से प्रभावित रहेंगे। पुलिस ने जानकारी दी कि मैच के दौरान माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग और पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही इन पार्किंग स्थलों से स्टेडियम तक शटल सेवा भी लोगों को मिलेगी। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

बाहादुरशाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग (JLN मार्ग) पर डायवर्जन रहेगा।

निम्न मार्गों पर भारी वाहन और बसों का प्रवेश वर्जित रहेगा

गुरु नानक चौक से असफ अली रोड तक

दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग तक

आज इन सड़कों का न करें प्रयोग (शाम 5:30 से रात 12 बजे)

JLN मार्ग
राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट राउंडअबाउट तक (दोनों कैरिजवे)

असफ अली रोड
तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक

बाहादुरशाह जफर मार्ग
दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक तक (दोनों कैरिजवे)

स्टेडियम में प्रवेश
गेट संख्या 1 से 8: स्टेडियम के दक्षिणी भाग में प्रवेश बाहादुरशाह जफर मार्ग से

गेट संख्या 10 से 15: स्टेडियम के पूर्वी भाग में- प्रवेश JLN मार्ग, अम्बेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास से

गेट संख्या 16 से 18: स्टेडियम के पश्चिमी भाग में प्रवेश बाहादुरशाह जफर मार्ग, पेट्रोल पंप के पास से

मैच के दौरान फ्री पार्किंग और पार्क एंड राइड सुविधा

वेलोड्रोम रोड

माता सुंदरी रोड

ये भी पढे़ंः Noida News: DND पर सफ़र करने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

राजघाट पावर हाउस रोड

लेबल्ड वाहन पार्किंग

केवल वैध पार्किंग लेबल वाले वाहनों को ही स्टेडियम के पास अनुमति दी जाएगी।

वाहन संख्या और चालक/मालिक का मोबाइल नंबर के साथ पार्किंग लेबल को विंडस्क्रीन पर प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

बिना वैध लेबल वाले वाहनों को आसपास आने की अनुमति नहीं होगी।

लेबल लगे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल

P-1
JP पार्क, गेट संख्या 3 के सामने (चार-पहिया वाहन)

P-2
विक्रम नगर पार्किंग (शहीदी पार्क के पास, चार पहिया वाहन)

P-3
JJB/प्रयास कार्यालय के पास (दो-पहिया वाहन)

P-4
GLNS स्कूल (DEAF & DUMB), JJB/ प्रयास कार्यालय के पास (चार-पहिया वाहन)

प्रवेश केवल विक्रम नगर कट, BSZ मार्ग, शहीदी पार्क के पास से ही मान्य होगा।

सामान्य वाहन पार्किंग
आज बाहादुरशाह जफर मार्ग, JLN मार्ग और रिंग रोड (राजघाट से I.P. फ्लाईओवर तक दोनों कैरिजवे) पर कोई वाहन को पार्क नहीं किया जा सकेगा। इन स्थानों पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पार्क एंड राइड सुविधा
यह सुविधा आम दर्शकों एवं अनलेबल वाहनों के लिए है।

माता सुंदरी पार्किंग

शांति वन पार्किंग

राजघाट सेवा मार्ग, राजघाट पावर हाउस रोड एवं वेलोड्रोम रोड (आईजी स्टेडियम के पास)

शटल बस सेवा

मैच शुरू होने से 2 घंटे पूर्व शुरू होगी और मैच समाप्त होने के 1 घंटे बाद तक चलेगी।

ऐप आधारित टैक्सी का प्रयोग करने वाले दर्शक IP फ्लाईओवर और राजघाट क्रॉसिंग के बीच रिंग रोड की सर्विस लेन का प्रयोग करें।

ऐप आधारित टैक्सी पिक एंड ड्रॉप पॉइंट्स

गेट नंबर 2 – मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (BSZ मार्ग, ITO से दिल्ली गेट की ओर)

राजघाट चौक