MP News: 8 मार्च को लाड़ली बहनों को समय से पहले मिलेगी योजना की 22वीं किस्त
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व महिला दिवस (International Women’s Day 2025) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने विश्व महिला दिवस के मौके पर लाड़ली बहनों के खाते में लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की मार्च की किस्त का ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि यह किस्त 10 मार्च को भेजी जानी थी लेकिन विश्व महिला दिवस को लेकर यह किस्त पहले ही भेज दी गई। इसके साथ ही सीएम मोहन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (Kushabhau Thackeray Auditorium) में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इसको लेकर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर लाड़ली बहनों को खुशियों की सौगात मिल रही है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 8 मार्च को खातों में सम्मान और स्वाभिमान की 22वीं किस्त भेजी जाएगी।
ये भी पढे़ंः MP News: नक्सलवाद को लेकर MP सरकार अलर्ट मोड़ पर, CM मोहन यादव बोले-हर 15 दिन में होगी समीक्षा
उत्कृष्ट महिलाओं को मिलेगा सम्मान
महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए मोहन यादव सरकार 8 मार्च को समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता और साहसिक कार्यों में प्रदेश में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी करेगी। इसके साथ ही सीएम डॉ. यादव इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कारों का वितरण भी करेंगे। आपको बता दें कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) महिलाओं को दिया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
महिलाओं के लिए खुलेगा खजाना
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के द्वारा मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के डिजिटल ई-न्यूज लैटर आजीविका अनुभूति का भी विमोचन किया जाएगा। एमपी के सीहोर जिले के समूह सदस्यों को आवागमन के लिए 200 ई-साइकिल का वितरण, प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन एवं धार में जैविक हाट बाजारों का शुभारंभ करेंगे।
साथ ही वित्तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाय) के तहत विशेष रूप से युवितयों के लिये 05 प्रशिक्षण बैच की शुरूआत करेंगे। बालाघाट, डिण्डोरी और अलीराजपुर जिलों में पारंपरिक कला एवं शिल्प के प्रोत्साहन हेतु कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ, डीडीयूजीकेवाय अंतर्गत 1000 युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदाय किए जाएंगे।
ये भी पढे़ंः MP News: जीरो टॉलरेंस नीति से प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में आई कमीः CM मोहन यादव

पढ़ेंगे हम, बढ़ेंगे हम साक्षरता अभियान का भी होगा शुभारंभ
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पढ़ेंगे हम, बढ़ेंगे हम साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही भोपाल शहर में चलित जैविक हाट बाजार के लिए 3 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। इस मौके पर भोपाल जिले के 02 स्व-सहायता समूहों को 10-10 लाख रूपये का बैंक ऋण राशि भी प्रतीक स्वरूप दी जाएगी।
