MP

MP: एमपी के स्टूडेंट्स को CM मोहन यादव का तोहफा, 89 हजार छात्रों को मिला लैपटॉप, खिल उठे चेहरे

मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: तकनीक के जरिए समाधान खोजने पर जोर, CM ने दिए प्रेरणादायक उदाहरण

MP News: मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स से जुड़ी बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Sarkar) ने राज्य में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले 89 हजार 710 स्टूडेंट्स को लैपटॉप (Laptop) प्रदान किए। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में नरसिंहपुर की गीता लोधी को पहला लैपटॉप (Laptop) दिया। बाकी स्टूडेंट्स के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए ट्रांसफर कर दी गई है।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, MP में 45 किमी पर हेलीपैड और 150 किमी पर बनेगा एयरपोर्ट

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्टूडेंट्स से बातचीत भी की। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 98% अंक पाने वाली नरसिंहपुर के प्राइवेट स्कूल की गीता लोधी ने सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से कहा कि आज की दुनिया में इंटरनेट बहुत आवश्यक है। ये लैपटॉप पढ़ाई में बहुत सहायता करेगा। एक दूसरी स्टूडेंट्स गीता बोली कि यह मेरे परिवार का पहला लैपटॉप है। मेरे बड़े भैया मैनिट से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। उनके पास लैपटॉप नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों भाई बहन लैपटॉप शेयर कर लेना। लड़ना मत बिलकुल।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि काग चेष्टा सबके जीवन में जरूरी है। काग चेष्टा, वको ध्यानम्…इस श्लोक में संशोधन की आवश्यकता है। इसमें विद्यार्थी की जगह नेता-अधिकारी होना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने लोधा समाज के लिए की बड़ी घोषणा, कांग्रेस पर बोला हमला, कही दी बड़ी बात

सीएम का मजाकिया अंदाज, लोगों को खूब आया पसंद

मुख्यमंत्री से दमोह की मोनिका साहू ने कहा कि सर मैंने प्रदेश में 5वां रैंक हासिल किया है। मैं IAS बनना चाहती हूं। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- नेता नहीं बनना चाहती हो? तो सभी स्टूडेंट मुस्कुराने लगे। वहीं भोपाल के स्टूडेंट प्रशांत राजपूत ने कहा कि मेरे पिताजी की बंसल अस्पताल के सामने चाय की दुकान है। माताजी गृहिणी हैं। लैपटॉप मिलने के बाद मैं अपनी पढ़ाई और भी अच्छे से कर पाऊंगा। मुरैना की स्नेहा त्यागी बोली- अब UPSC की तैयारी करनी है। लैपटॉप से बहुत सहायता मिलेगी। सीएम ने पूछा कि हमें कब से जानती हो? तो स्नेहा बोली- एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में आपके हाथों 50 हजार रुपए की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई थी। इसपर सभी मुस्कुराने लगे।

विश्वास था कि मिलेगा लैपटॉप

12 वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जय जाट ने कहा कि लैपटॉप के लिए थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ा लेकिन मुझे विश्वास था कि ये जरूर मिलेगा। मेरे पिताजी पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। मैं इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी बनना चाहता हूं। भोपाल के पुष्पेंद्र राजपूत बोले मेरे पास लैपटॉप नहीं था तो मैंने इसे खरीद लिया। अब पैसे आ जाएंगे तो लोन चुका दूंगा।

तकनीक के बल पर संकटों का समाधान निकालें-सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि आज का समय इलेक्ट्रॉनिक्स, गूगल और नवाचार का है। इजराइल ने तमाम कठिनाइयों के बीच तकनीक के बल पर समाधान निकाले। वहां मोबाइल और टेलीपेजर जैसी तकनीक का प्रयोग कर बम भी तैयार किए गए हैं। हालांकि, मैं यह नहीं कहूंगा कि आप ऐसा करें। ध्यान रखें कि इजराइल ने तकनीक के माध्यम से अपने सभी संकटों का समाधान निकाला है। आप भी ऐसा ही करें।

जीवन में शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण-शिक्षा मंत्री

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने इस दौरान कहा कि जिस सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य होते हैं, वह सबसे संवेदनशील मानी जाती है। 15 दिन पहले 8 हजार बच्चों को पेट्रोल और ई-स्कूटी प्रदान की गई थी। आज लैपटॉप मिल रहे हैं। हमारी सरकार बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने की कोशिश में लगी है।

5 फरवरी को मिली थी स्कूटी

आपको बता दें कि मोहन यादव सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 7,900 छात्रों को फ्री में स्कूटी दी थी। यह कार्यक्रम 5 फरवरी को भोपाल में आयोजित हुआ था। सीएम मोहन यादव ने उस समय कहा था कि सरकार मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया था कि जल्द ही लैपटॉप भी दिए जाएंगे।