ग्रेटर नोएडा के ड्रीम प्लॉट में 25 अक्टूबर से आंवटन लेटर..31 तक आ जाएगा पैसा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida: यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) की आवासीय प्लॉट स्कीम को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के ड्रीम प्लॉट में जिन लोगों का नाम आया है उन्हें 25 अक्टूबर से प्लॉट मिलना शुरू हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा में यमुना अथॉरिटी ने आवासीय प्लॉट स्कीम का ड्रॉ परिणाम जारी कर दिया है। इस ड्रॉ में जिन लोगों का नाम नहीं आया है, उनका पैसा 31 अक्टूबर तक उनके अकाउंट में वापस आ जाएगा। अथॉरिटी (Authority) की मानें तो शुक्रवार से ही पैसा लोगों के अकाउंट में आना शुरू हो गया है। इसके लिए गुरुवार को यमुना अथॉरिटी ने संबंधित बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और निर्देश दिए कि हर रोज जितने लोगों का पैसा उनके अकाउंट में बैंक भेजेगा उसकी रिपोर्ट रोजाना शाम को अथॉरिटी को दी जाएगी। इससे यहा पता चलता रहेगा कि पैसा वापस भेजने की प्रक्रिया बैंक कितनी सक्रियता से कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः Noida: इस सोसायटी के फ्लैट में लगी आग..लाखों का सामान जलकर खाक

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida: 21 अक्टूबर को टिकैत का हल्लाबोल..बिजली विभाग की नींद उड़ी
यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट स्कीम में 1184 प्लॉटों के लिए एक लाख 30 हजार 899 लोग ड्रॉ में भाग लिए थे। बुधवार को इनका ड्रॉ हुआ था। अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि आज से लोगों के अकाउंट में पैसा वापस होना शुरू हो गया है। अब यह जल्द लोगों के खाते में पहुंच जाएगा। इससे उनकी परेशानी दूर हो जाएगी। उन्हें अथॉरिटी का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
25 से मिलेगा प्लॉट का आवंटन लेटर
यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट स्कीम के ड्रॉ में जिन लोगों का नाम आया है, उन्हें बुधवार 25 अक्टूबर से आवंटन लेटर मिलेगा। आवंटन लेटर मिलने के 60 दिन के अंदर संबंधित प्लॉट का पूरा पेमेंट करना होगा। जो लोग 60 दिन में पेमेंट नहीं कर पाएंगे उनका प्लॉट कैंसिल हो जाएगा। इस ड्रॉ में केवल उन लोगों को शामिल किया गया था जिन्होंने आवेदन करने के दौरान एकमुश्त पैसा देने का पेमेंट प्लान भरा था। किश्तों में पेमेंट देने का प्लान भरने वालों को ड्रॉ में शामिल नहीं किया गया था।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi