मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से मोह भंग..शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

TOP स्टोरी Trending महाराष्ट्र राजनीति

Milind Deora Resigns: महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने आज रविवार 14 जनवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद ने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया (Social Media) पर दी। वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः BJP के ख़िलाफ़ AAP की हुंकार..रविवार से घर बचाओ,BJP हटाओ कार्यक्रम

Pic Social Media

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने पार्टी से अपना पुराना रिश्ता तोड़ दिया है। और इसी के साथ महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच यह खबरें भी आ रही हैं कि कांग्रेस का हाथ छोड़ कर मिलिंद देवड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की शिवसेना जॉइन करने वाले हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि मिलिंद देवड़ा शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल होने वाले हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह सच है तो बहुत खुशी की बात है और शिवसेना मिलिंद देवड़ा का स्वागत करती है। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने बताया कि हाल के दिनों में उनका शेड्यूल काफी बिजी चल रहा है, जिस वजह से वह इस बात की जानकारी अभी नहीं ले सके हैं।

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज मेरे राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। बीते शनिवार को जब मिलिंद के पार्टी छोड़ने की खबर मीडिया में आई तो उन्होंने कहा था कि वे ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं।

मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस (Congress) सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इस्तीफे की टाइमिंग पीएम मोदी ने तय की है। उनके पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनकी दोस्ती सभी पार्टियों से थी, लेकिन वे कांग्रेस के अटल और दृढ़ नेता थे।

Pic Social Media

इस्तीफे के बाद सिद्धिविनायक में दर्शन करने पहुंचे मिलिंद

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray) की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि वे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की 3 वजहें

मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर लीडर रहे मुरली देवड़ा (Murali Deora) के बेटे हैं। मुरली देवड़ा केंद्र सरकार में मंत्री रहे थे। मुंबई दक्षिण सीट से हमेशा से ही कांग्रेस जीतती आई है और देवड़ा परिवार कई साल से इस संसदीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। लेकिन इस सीट से सांसद उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत हैं। सावंत इस सीट से 2 बार चुने जा चुके हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है। इस गठबंधन में उद्धव गुट की पार्टी शिवसेना (UBT) भी शामिल है। उनके नेता अरविंद सावंत 2 बार इस सीट को जीत चुके हैं। ऐसे में उद्धव कांग्रेस को ये सीट नहीं देना चाह रहे थे। रणनीतिकारों का मानना है कि गठबंधन की वजह से मिलिंद देवड़ा को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलेगा।

बीते शुक्रवार 12 जनवरी को गरवारे क्लब और मुंबई कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई थीं। मिलिंद देवड़ा ने इन दोनों मीटिंग में नहीं गए थे। पार्टी के कई नेताओं ने उनसे संपर्क कर बैठक में शामिल होने को कहा, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। तब से ही अटकलें थीं कि वे कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष का भी आया बयान

वहीं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा ने उस दिन पार्टी छोड़ने का फैसला लिया जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू होने जा रही है। उनको अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।