Metro Timing

Metro Timing: दिवाली पर कब से कब तक चलेगी मेट्रो, टाइमिंग जरूर जान लीजिए

TOP स्टोरी Trending दिल्ली
Spread the love

Metro Timing: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो को लेकर एक बड़ी और जरूरी जानकारी सामने आई है।

Metro Timing: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने दिवाली त्योहार को देखते हुए यात्रियों (Passengers) की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं (Metro Services) के टाइमिंग में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। ये बदलाव दिवाली (Diwali) की पूर्व संध्या और दिवाली के दिन लागू रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

दिवाली की पूर्व संध्या पर एक घंटे पहले शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

DMRC के अनुसार, रविवार यानी दिवाली (Diwali) की पूर्व संध्या पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू होंगी। आम दिनों में इन लाइनों पर मेट्रो सुबह 7 बजे चलती है, लेकिन 19 अक्टूबर को यह सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगी।

दिवाली के दिन आखिरी मेट्रो 10 बजे तक

दिवाली के दिन, सोमवार 20 अक्टूबर को सभी लाइनों जिनमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है- पर आखिरी मेट्रो रात 10 बजे तक चलेगी। यह समय सामान्य दिनों की तुलना में एक घंटा पहले का होगा। आम दिनों में यह सेवा रात 11 बजे तक रहती है। लेकिन, दिन के बाकी समय मेट्रो सभी लाइनों पर अपने सामान्य शेड्यूल के अनुसार ही चलेगी।

बाकी समय सामान्य रहेगा संचालन

DMRC ने कहा कि दिवाली की पूर्व संध्या और दिवाली के दिन केवल शुरुआती और आखिरी समय में बदलाव किया गया है। दिन के बाकी समय में सभी कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय के अनुसार ही चलेंगी ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

त्योहार पर बढ़ेगी भीड़

त्योहारों के दौरान दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में यात्रियों की भीड़ आम दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। दिवाली जैसे अवसर पर लोग पूजा, खरीदारी और परिजनों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में सफर करते हैं। मेट्रो लोगों के लिए सबसे तेज़ और किफायती साधन है, जिससे वे सड़कों पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से भी बच पाते हैं। लेकिन, बढ़ी हुई भीड़ के कारण सफर के दौरान थोड़ी असुविधा हो सकती है।

20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली

इस बार दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में त्यौहार को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लोग अपने घरों की सजावट, खरीदारी और पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ेंः Advisory: दिवाली पर पटाखे चलाते समय सावधान! PGIMER ने जारी की चेतावनी

यात्रा से पहले टाइमिंग जरूर जांच लें

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) देश के सबसे व्यस्त मेट्रो नेटवर्क में से एक है। ऐसे में अगर आप 19 या 20 अक्टूबर को मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो DMRC द्वारा जारी बदली हुई टाइमिंग्स पर ध्यान दें। इससे आपकी यात्रा सुगम और परेशानी-रहित रहेगी।