Punjab News: राज्य के विद्यार्थियों को विधानसभा के कार्य-प्रणाली से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से, पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित किया। श्री संधवां ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से अब तक विधानसभा की वास्तविक कार्यवाही देखने के लिए सत्र के दौरान 1237 विद्यार्थियों ने और गैर-सत्र दिनों में 1171 विद्यार्थियों ने दौरा किया है।
ये भी पढ़े: Punjab: राज्य में किसानों को धान की 7472 करोड रुपए की अदायगी, 100% लिफ्टिंग हुई
स्पीकर ने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और कहा कि उनके लिए पंजाब विधानसभा सचिवालय में विद्यार्थियों से बातचीत करना अत्यंत खुशी की बात है। संधवां ने कहा कि पंजाब विधानसभा की संवैधानिक कार्यवाही को देखकर विद्यार्थियों में राजनीति के क्षेत्र के प्रति रुचि उत्पन्न हुई है, जो देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके भविष्य के जीवन में बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों ने पंजाब विधानसभा भवन की शानदार डिज़ाइन और वास्तुकला देखकर आश्चर्य और प्रसन्नता व्यक्त की।
ये भी पढ़े: Punjab: दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के हित में पंजाब सरकार का बड़ा कदम
