Meteorological department issues alert for Punjab

मौसम विभाग ने पंजाब के लिए जारी किया अलर्ट..अगले 72 घंटे के लिए सावधान

पंजाब
Spread the love

Punjab Weather Alert: पंजाब में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने आज पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के बाद निवासियों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले 72 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे राज्य में चल रही गर्मी से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेः Punjab की मान सरकार का बड़ा तोहफा..किसानों को धान की बुआई पर मिल रही है वित्तीय मदद

Pic Social Media

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रात के समय शुरू हुई बारिश ने मौसम को बदला है। सुबह 8.30 बजे तक अमृतसर में 40.5mm, पठानकोट में 4.2 और गुरदासपुर में बारिश मात्र ट्रेस हुई है। इसके अलावा जालंधर और कपूरथला में भी बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में बारिश हो रही है।

आईएमडी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अगर पंजाब की बात करें तो 9 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश, आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है। जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pic Social Media

मानसून ने नहीं बदले पंजाब में हालात

बता दें कि 2 दिन पहले पंजाब में मानसून ने दस्तक दी। मानसून ने यह एंट्री हिमाचल प्रदेश से पठानकोट के रास्ते की। लेकिन 2 दिन से पंजाब में मानसून में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईएमडी का अनुमान है कि इस साल मानसून सामान्य से बेहतर बारिश करेगा। आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून अपनी स्थिति बदलेगा और पंजाब के कुछ और राज्यों में सक्रिय हो जाएगा।

ये भी पढ़ेः पंजाब के CM मान का बड़ा ऐलान..राज्य में बहेगी मालवा नहर

पंजाब के प्रमुख शहरों का जानिए तापमान

अमृतसर: अमृतसर शहर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है। तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना: लुधियाना में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है। तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर: जालंधर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली: मोहाली में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला: पटियाला में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाए रहने व बारिश की संभावना है। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।