Mehak Jaiswal

Mehak Jaiswal: पिता मजदूर लेकिन बेटी बनी UP बोर्ड टॉपर, पढ़िए महक जायसवाल की कहानी

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Mehak Jaiswal: महक ने बढ़ाया प्रयागराज का मान, बनीं यूपी बोर्ड की टॉपर

Mehak Jaiswal: यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे आज दोपहर 12: 30 बजे जारी हो गए हैं। इस बार रिजल्ट पिछली बार की तुलना में ज्यादा अच्छा रहा। यूपी (UP) की इंटरमीडिएट (Intermediate) के एग्जाम में प्रयागराज की बेटी महक जायसवाल (Mehak Jaiswal) ने टॉप किया है। उन्हें यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में 97.20 फीसदी अंक मिले हैं, वो बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज (Bachha Ram Yadav Inter College) की छात्रा हैं। मीडिया से बात करते हुए महक ने बताया कि उन्होंने परीक्षा से पहले ही फोन चलाना बिलकुल बंद कर दिया था। महक ने मीडिया को बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने 9 से 10 घंटे पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने 95% अंक तक आने की उम्मीद की थी, उन्होंने जरा भी नहीं सोचा था कि वह प्रदेश में टॉप कर देंगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः PM Modi On Terror Attack: बिहार की धरती से पीएम की हुंकार, कहा आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया

पिता पेशे से हैं मजदूर

महक का कहना है कि जिस गरीबी और मुफलिसी में संघर्ष कर उन्हें सफलता मिली है उससे अब लगने लगा है कि परिश्रम के अलावा और कोई रास्ता कामयाबी का नहीं है। महक जायसवाल के पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशाम्बी (Kaushambi) जिले में चाय की टपरी लगाते हैं और मां घरेलू महिला है। महक के पिता शिव प्रसाद ने बताया कि उनके तीन बेटियां और एक बेटा हैं। मेहनत मजदूरी से जो कमाई होती थी उसे बच्चों की पढ़ाई में लगा देते थे। आज महक की कामयाबी से पसीने की कीमत मिल गई।

ऑल राउंडर है महक

संगमनगरी प्रयागराज (Prayagraj) के फूलपुर में मौजूद भुलाई का पूरा गांव का बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज अचानक चर्चा में आगया। कॉलेज की प्रिंसिपल मनोरमा यादव बताती हैं कि कम से कम संसाधनों में अनुशासन और बच्चों की लगन ने बता दिया है कि कामयाबी के लिए बुनियादी सुविधाओं के अलावा अच्छे छात्रों की पूंजी जरूरी है।

ये भी पढ़ेंः Gold: सोने-चांदी के पहाड़ देख NASA भी हैरान, अरबों साल से यहां दबा है खज़ाना

ऑल राउंडर है महक

प्रिंसिपल मनोरमा याादव ने मीडिया को बताया कि महक जायसवाल हाईस्कूल में भी विद्यालय की टॉपर थी। उसने दसवीं बोर्ड में 94 फीसदी अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान हासिल किए थे। महक की बड़ी बहन आयुषी भी टॉप कर चुकी हैं। उनके स्कूल से दसवीं में इसी साल खुशी तिवारी ने प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। बारहवीं में शिवानी यादव ने 9 वां स्थान हासिल किया था।

प्रयागराज की बिटिया ने किया टॉप

मीडिया से बातचीत के दौरान महक ने कहा कि ‘मैं बहुत खुश हूं, मैंने बहुत मेहनत की थी, इसलिए मुझे इतने अच्छे नंबर मिले। मेरे माता-पिता, शिक्षकों और बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। प्रयागराज की बिटिया ने ही शीर्ष स्थान प्राप्त किया अब इसे आप संयोग कहें या कुछ और, हाल ही में आए यूपीएससी के रिजल्ट में भी जिस बेटी ने टॉप किया है, वो भी संगमनगरी प्रयागराज से ही हैं और आज यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में भी प्रयागराज की बिटिया ने ही शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।