Media Jobs: देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में से एक The Statesman ने अपनी डिजिटल टीम को विस्तार देने के लिए कई पदों पर Vacancy निकाली है। कंपनी की तरफ से जारी विज्ञापन के मुताबिक संस्थान को मल्टीमीडिया, एडिटोरियल और ग्राफिक्स से जुड़े प्रोफेशनल्स की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: Media Jobs: Jagran New Mediaमें 23 अप्रैल को वॉक-इन-इंटरव्यू

ये नियुक्तियां Multimedia Editor, Motion Graphics Designer/Animator, Sub Editor और Junior Sub Editor के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Multimedia Editor के लिए उम्मीदवार को वीडियो एडिटिंग और प्रोडक्शन में 1-2 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही Premiere Pro, Photoshop और Adobe Suite पर अच्छी पकड़ जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए विजुअल शूट और एडिटिंग का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं Motion Graphics Designer/Animator पद के लिए 4-5 साल का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को Adobe After Effects समेत Adobe Suite में दक्षता और डेटा-ड्रिवन या एक्सप्लेनर कंटेंट का मजबूत पोर्टफोलियो होना चाहिए।
इसके अलावा Sub Editor (2-3 साल अनुभव) और Junior Sub Editor (1-2 साल अनुभव) के पद भी खुले हैं, जहां न्यूज़रूम अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।
