Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीन शायर सोसायटी में 1 दिन पहले जो भी हुआ उसने सोसायटी की सुरक्षा पर ही सवाल उठा दिए। अचानक से ट्रांसफार्मर में आग लग गई और वो तेजी से जलने लगा। जहां आग लगी वहां आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां सोसायटी की पार्किंग में खड़ी थी। आग की खबर सुनते ही सोसायटी में हड़कंप मच गया। क्योंकि अगर आग गाड़ियों तक पहुंच जाती तो ना जाने क्या हो जाता। फायर ब्रिगेड को फौरन फोन किया गया। गाड़ी पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा-वेस्ट में रहने वालों के लिए अच्छी खबर, यहां बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
कैसे पास हुई पार्किंग
सोसायटी में रहने वाले निवासी का कहना है कि जहां पर ट्रांसफार्मर लगा है उसी जगह आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों की पार्किंग भी बनी है। ऐसे में जब नक्शा पास किया गया तो क्या प्राधिकरण ने यह नहीं देखा कि ट्रांसफार्मर के पास पार्किंग होने से उन गाड़ियों को खतरा है।
नुकसान पहुंचता तो कौन होता जिम्मेदार
निवासियों का कहना है कि यदि आग की वजह से गाड़ियों की नुकसान पहुंचता तो कौन जिम्मेदार होता। छोटी से गलती निवासियों की जेब पर भारी पड़ती है। बीते दिनों भी ईकोविलेज 1 सोसायटी की पार्किंग में पानी भरने से करीब 10 गाड़ियों के इंजन सीज हो गए थे। उनको ठीक करवाने में निवासियों को 2 लाख तक खर्च करने पड़े थे।
नहीं कम हो रही समस्याएं
निराला ग्रीनशायर के लोगों का मानना है कि यहां की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी यहां पानी नहीं आता है तो कभी बारिश में इतना पानी भर जाता है कि गाड़ियों के इंजन सीज हो जाते है। सोसायटी की पार्किंग, लाइट, पानी की समस्याएं ने यहां के लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है।
