Media: ख़बर देश के दो बड़े हिंदी न्यूज़ चैनलों से है। एक एंकर ने चैनल ज्वाइन किया तो वहीं दूसरे ने चैनल को अपना इस्तीफा दे दिया। सबसे पहले बात एबीपी न्यूज़ की, जहां विशाल पांडेय ने घर वापसी कर ली है। विशाल पांडेय ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में बतौर एडिटर (फॉरेन अफेयर्स) और एंकर अपनी भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ें: LallanTop: लल्लनटॉप में पत्रकारों के लिए Vacancy, ऐसे करें Apply

वहीं दूसरी ख़बर ज़ी मीडिया(Zee Media) से आ रही है। जहां लंबे समय से बतौर प्राइम टाइम एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे राम मोहन शर्मा ने चैनल को अलविदा कह दिया है। ख़बर है कि राम शर्मा जल्द ही किसी बड़े चैनल को ज्वाइन करने वाले हैं।

आपको बता दें विशाल पांडेय ने हाल ही में एबीपी न्यूज़ से इस्तीफा देकर UNI न्यूज़ एजेंसी ज्वाइन की थी जहां वो बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं राम मोहन शर्मा तेज-तर्रार एंकर माने जाते हैं। उनका ज़ी न्यूज़ पर रात 10 बजे का शो बड़ी ख़बर दर्शकों के बीच काफी पसंदीदा माना जाता है।
ख़बरी मीडिया की तरफ से विशाल पांडेय और राम मोहन शर्मा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं
