Bhopal: दुखद ख़बर..बंसल न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर मनोज सैनी के पुत्र का निधन

TV मध्यप्रदेश राजनीति

दुखद ख़बर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आ रही है। जहां बंसल न्यूज चैनल के एग्जीक्यूटिव एडिटर मनोज सैनी के पुत्र अविरल का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। अविरल 23 मार्च को देहरादून में एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। अविरल देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

अविरल के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ईश्वर से परिवार को इस दुख को सहने की ताकत देने की प्रार्थना की है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इन्होंने ईश्वर से परिवार को इस दुख को सहने की ताकत देने की प्रार्थना की है।

अविरल के निधन से सैनी जी के परिवार में  दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ख़बरीमीडिया की तरफ से अविरल को विनम्र श्रद्धांजलि।। ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।