छोटे से ब्रेक के बाद एंकर सोनल दहिया की नई पारी

TV

jyoti Shinde,Editor

न्यूज एंकर सोनल दहिया(Sonal Dahiya) ने ब्रेक के बाद एक बार फिर से न्यूज की दुनिया में वापसी की है। सोनल दहिया नैशनल न्यूज़ चैनल इंडिया न्यूज़(India News) से जुड़ गई हैं। इसके पहले सोनल भारत24(Bharat24) और उससे पहले न्यूज़ नेशन(News Nation) से बतौर एंकर/प्रोड्यूसर जुड़ी हुई थीं। सोनल ने LLB पूरी करने के लिए टीवी से ब्रेक लिया था। सोनल Mass Communications में मास्टर्स के साथ English honours भी हैं।

सोनल को Senior special correspondent/Anchor की जिम्मेदारी दी गई है। इंडिया न्यूज़ नैशनल के साथ सोनल इंडिया न्यूज़ पंजाब और हरियाणा पर भी एंकरिंग करती नज़र आएंगी।

इंडिया न्यूज़ में सोनल की ये दूसरी पारी है। इंडिया न्यूज़ में रहते हुए सोनल प्राइम टाइम शो आंख-कान खोलके समेत दूसरे शो से भी जुड़ी रहीं। 

इंडिया न्यूज में रहते हुए सोनल दहिया को उनके खास प्रोग्राम के लिए ENBA अवॉर्ड भी मिल चुका है।

एंकरिंग के साथ सोनल दहिया एक बेहतरीन लेखिका भी हैं। समय समय पर सोनल की लिखी कविताएं, लेख सुर्खियां बटोर चुकी है।

सोनल दहिया को नई पारी के लिए खबरीमीडिया की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Sonal DahiyaKhabri media, Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,