Mahakumbh

Mahakumbh: राष्ट्रपति मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी..CM योगी भी साथ रहे मौजूद

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) पहुंचीं और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) भी मौजूद रहे। महामहिम ने संगम (Sangam) में बोट की सवारी की और साथ ही पक्षियों को दाना भी खिलाया। वीवीआईपी दौरे के तहत पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया था।
ये भी पढ़ेः UP News: योगी सरकार की पहल का असर, सड़क हादसों में ब्रेक लगाएंगे ‘Zone of Excellence’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

महाकुंभ मेले में आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब देश की प्रथम नागरिक ने संगम (Sangam) में स्नान किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू आज करीब 8 घंटे तक प्रयागराज में रहेंगी, इस दौरान वह संगम स्नान के साथ-साथ अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन भी करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेः Zomato: ज़ोमेटो का बदलने जा रहा है नाम..जल्दी से नोट कर लीजिए

राष्ट्रपति प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए करेंगी प्रस्थान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज शाम करीब पौने 6 बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायक क्षण साबित होगा। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।