Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में ब्लास्ट से हड़कंप..200 से ज़्यादा टेंट जलकर ख़ाक

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में भीषण आग लग गई है।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार, आग विवेकानंद सेवा समिति, वाराणसी के टेंट में खाना पकाते समय लगी है। आग ने देखते ही देखते कई अन्य टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनमें रखे गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगे और लगभग 20 से 25 टेंट पूरी तरह जलकर राख हो गए।
ये भी पढ़ेः Prayagraj Mahakumbh: सनातन के ध्वज वाहक अखाड़ों में नारी सशक्तीकरण का साक्षी बन रहा है प्रयागराज महाकुम्भ

आपको बता दें कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, लेकिन आग फैलने का सिलसिला जारी है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें आग के प्रभावी क्षेत्र से लोगों को खाली करवा रही हैं। आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के क्षेत्र में लगी है, जो महाकुंभ मेला क्षेत्र का हिस्सा है।

आग की तीव्रता इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि सिलेंडरों के एक के बाद एक ब्लास्ट हो रहे हैं, जिससे आग तेजी से फैल रही है। इस घटना के बाद मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं।

ये भी पढ़ेः UP News: धार्मिक पर्यटन में बूम से सर्वाधिक लाभ में होगा यूपी

महाकुंभ मेले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग ने करीब 18 शिविरों को अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने कहा कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए अब तक 15-16 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं।