Maa Vaishno Devi

Maa Vaishno Devi: नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी..इस एयरपोर्ट से जम्मू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट

TOP स्टोरी Trending गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Maa Vaishno Devi: नोएडा समेत एनसीआर के लोग अब आसानी से पहुंचे जम्मू, जानिए पूरी डिटेल

Maa Vaishno Devi: अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रहते हैं और मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें कि अब दिल्ली-एनसीआर और आस पास के लोगों को वैष्णो देवी जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से भी जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट सेवा (Flight Services) की शुरुआत हो गई है। आपको बता दें कि अभी तक सिर्फ राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से ही जम्मू के लिए फ्लाइट होती थी। ऐसे में गाजियाबाद (Ghaziabad), नोएडा जैसे हिस्सों में रहनेवालों के लिए वहां जाना काफी मुश्किल होता था। लेकिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत आस पास के सभी इलाकों में रहने वाले लोगों को गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से ही फ्लाइट मिल जाया करेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ेंः DDA Flat Sell: दिल्ली में 25% तक सस्ते DDA फ्लैट खरीदने का गोल्डन मौका

Pic Social Media

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यात्रा की सुगमता और अपेक्षाकृत किफायती किराए, विशेष रूप से जम्मू और एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी भागों जैसे नोएडा आदि के बीच यात्रा करने वालों के लिए, 23 मार्च 2025 से गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे और जम्मू के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की रविवार से शुक्रवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट हिंडन से उड़कर जम्मू सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी, वहीं जम्मू से हिंडन के लिए दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान करेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के हिंडन हवाई अड्डे से सीधी उड़ानें शुरू की हैं, जिसमें पहली उड़ान गोवा के लिए रवाना हुई। एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि वह हिंडन से 40 वीकली फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी, जो सीधे बेंगलुरु, चेन्नई, गोवा, जम्मू और कोलकाता को जोड़ेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 2 हवाई अड्डों – हिंडन (एचडीओ) और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीईएल) से परिचालन करने वाली पहली एयरलाइन है।

ये भी पढ़ेंः Plot in Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्लॉट खरीदना सपना रह जाएगा! जानिये क्यों?

गोवा की भी फ्लाइट शुरू

वहीं, इससे पहले 1 मार्च को गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से गोवा, बेंगलुरु और कोलकाता की फ्लाइट की शुरू हुई है। साथ ही समय में लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, मुंबई और पुणे के लिए भी विमान सेवा शुरू कर दी गई है।

नए शहरों से हो रही है कनेक्टविटी

हिंडन एयरपोर्ट से बठिंडा, लुधियाना, किशनगढ़, नांदेड़ और आदमपुर के लिए भी फ्लाइट है। यहां से व्यावसायिक उड़ान को लेकर कोर्ट का स्टे हटने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नए शहरों की उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अनुमति दे दी है।