Maa Vaishno Devi: IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज
Maa Vaishno Devi: वैष्णो देवी के दर्शन (Vaishno Devi Darshan) की योजना बना रहे श्रद्धालुओं (Devotees) के लिए अच्छी खबर है। देवी शक्ति को समर्पित यह प्रसिद्ध मंदिर देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों (Pilgrimage Sites) में से एक माना जाता है। माता रानी और वैष्णवी के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनता है। अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक शानदार और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। पढ़िए पूरी खबर…

टूर पैकेज की खासियत
IRCTC के इस टूर पैकेज में श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन की पूरी सुविधा दी जाएगी। यह पैकेज कुल 3 रात और 4 दिन का होगा, जिसमें यात्रा के सभी प्रमुख पहलुओं को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ेंः IRCTC: IRCTC का जादू, आवाज़ से बुक होगी टिकट
पैकेज की कीमत
इस टूर पैकेज (Tour Packages) की कुल कीमत 11,980 रुपये तय की गई है। यह उन श्रद्धालुओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है जो सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा की तलाश में हैं।
इन स्थानों के भी होंगे दर्शन
इस यात्रा में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन के अलावा यात्रियों को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे चिनाब ब्रिज और रघुनाथजी मंदिर के दर्शन का भी अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Odisha: ओडिशा का अरबपति इंजीनियर, रेड पड़ते ही खिड़की से फेंकने लगा नोटों की गड्डी
ऐसे करें बुकिंग
इस टूर पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR01WC पर जा सकते हैं।
