देश में फिर से कमल खिलने वाला है: डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida News: देशभर में आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण के वोट डाले जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से मतदान केन्द्रों पर लोगों को जमावड़ा देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। बीजेपी (BJP) ने यहां से एक बार फिर से सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) पर भरोसा जताया है। यह चौथी बार है जब वे चुनावी मैदान में हैं। डॉक्टर महेश शर्मा ने हर दिन क्षेत्रवासियों से मुलाकात करने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः डॉ. महेश शर्मा को जीत दिलाने के लिए सड़क पर महिला शक्ति

उनका जनसंपर्क अभियान बीजेपी को वोट करने की अपील के साथ क्षेत्र में तेजी के साथ चल रहा है। डॉक्टर शर्मा ने अपने अनुभवों और काम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को प्रेरित कर रहे हैं। डॉ. महेश शर्मा के जनसंपर्क अभियान में लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। वे लोगों के समस्याओं को सुनते हैं और उनके लिए समाधान करने के लिए वादे कर रहे हैं। इसके अलावा, वे लोगों को बीजेपी की नीतियों और कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं।

डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) जनसंपर्क अभियान के तहत नोएडा सेक्टर-15A के निवासियों से मुलाकात की और उनसे आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में कमल के फूल पर मतदान करने की अपील की।

इसी क्रम में सासंद डॉक्टर शर्मा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत झाझर में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। डॉ. शर्मा ने जनता से एक बार फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की अपील की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सिकंदराबाद के ककोड़ स्थित झाझर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और वहाँ उपस्थित लोगों से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बहुमत के साथ कमल खिलाने की अपील की। डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रवासियों व युवा मतदाताओं का जोश, उमंग एवं उत्साह इस बात की गवाही दे रहा है कि एक बार पुनः गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन सीट से कमल खिलने वाला है।