Loksabha Election 2024: हरियाणा में चुनाव का सियासी अंकगणित!

राजनीति हरियाणा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Haryana News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। हरियाणा में लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनाव दोनों होने हैं। इसलिए भी हरियाणा पर सभी राजनीतिक दलों का विशेष फोकस है। चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को तीसरे बार बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बैठक की।

ये भी पढ़ेंः आंगनवाड़ी वर्करों को CM मान का तोहफ़ा..5714 नियुक्ति पत्र सौंपे

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः राजस्थान की गहलोत सरकार का कार्मिकों को बड़ा तोहफा

बैठक में प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बीजेपी हाईकमान पर हरियाणा पर क्यों खास फोकस है। इसे हम आपको तीन पॉइंट में समझाते हैं…
2019 जैसा प्रदर्शन फिर दोहराने की चुनौती
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 में 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी हाईकमान चाहता है कि एक बार फिर हरियाणा में 2014 और 2019 की सफलता को अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी दोहराया जाए। इसकी वजह से हरियाणा पर खास फोकस दिया गया है।
तीसरी बार सरकार बनाने के लिए दबाव
हरियाणा में बीजेपी दो बार से लगातार जीत कर सरकार बनाई है। इसलिए बीजेपी को एक बार फिर से सरकार बनाने पर काफी दबाव है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का जेजेपी का सहारा लेना पड़ा था। हरियाणा में 2014 के चुनावों में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर खुद अपने दम पर सरकार बनाई थी। बीजेपी हाईकमान चाहता है कि हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बने इसके लिए भी हरियाणा पर खास फोकस रखा गया है।
हिमाचल में हार के बाद हरियाणा पर ज्यादा फोकस
2022 के लोकसभा चुनावों में हिमाचल में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कांग्रेस वहां सरकार बनाने में कामयाब रही। हिमाचल में मिली हार से सबक लेते हुए बीजेपी यहीं गलती अब हरियाणा में दोहराना नहीं चाहती। इस वजह से भी हरियाणा पर खास फोकस दिया जा रहा है।
Read Haryana News, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi