Lok Sabha Election: आज चुनाव हुए तो कौन मारेगा बाजी..पढ़िए

Trending उत्तरप्रदेश राजनीति

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आया एक मीडिया एजेंसी (Agency) की रिपोर्ट का यह सर्वे विपक्षी के नेताओं की धड़कन (Heartbeat) बढ़ा रहा है। इस सर्वे के मुताबिक फिर से एनडीए (NDA) की सरकार देश में बनने जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः UP सरकार का बड़ा तोहफा..इन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

Pic Social Media

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का सेमीफाइनल माने जा रहे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर ये संदेश दे दिया है कि 2024 के चुनाव में भी उसी का डंका बजने वाला है। बीते बुधवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम शपथ ग्रहण कर लिया है। वहीं, एक मीडिया एजेंसी के रिसर्च के साथ मिलकर देश की जनता का मूड जाना।

दक्षिण भारत में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर

सर्वे में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मुश्किलें खड़ी होती दिखाई दे रही है। तो वहीं फिर से एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। सर्वे में एनडीए को बहुमत दिखाया गया है। दक्षिण भारत में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर बताया गया है।

देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा (BJP) ने 3 राज्यों में शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव के बाद अब सभी की नजरें लोकसभा चुनाव 2024 पर है। वहीं इस सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन पर काफी मजबूत नजर आ रहा है। अगर उत्तर प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो सर्वे के मुताबिक फिर से एनडीए सत्ता में वापसी कर रही है।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को लेकर मीडिया एजेंसी के सर्वे में फिर से एनडीए को सबसे अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 70-74 सीट मिलने की संभावना है और वहीं इंडिया गठबंधन को 4-8 सीट मिलने की संभावना है। इसके साथ बीएसपी को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। और अन्य के खाते में 1-3 सीट आ सकती है। इस सर्वे ने विपक्षी दलों की धड़कनें तेज कर दी है।

Pic Social Media

एनडीए का सत्ता में आने का अनुमान

अगर इस सर्वे के मुताबिक एनडीए और इंडिया गठबंधन (NDA And India Alliance) के प्रदर्शन की बात करें तो सर्वे में लगातार 3 बार एनडीए का सत्ता में आने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में एनडीए को 319 से 339, इंडिया गठबंधन को 148-168 को सीट मिली रही है। इसके साथ ही बाकी दलों में वाईएसआरसीपी को 24-25 सीट मिलने की संभावना है।

जानिए क्या था यूपी में 2019 के चुनाव का रिजल्ट?

बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए यानी बीजेपी और अपना दल ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही महागठबंधन (Grand Alliance) यानी बसपा, सपा और राष्ट्रीय लोकदल को इस चुनाव में 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके साथ उत्तर प्रदेश की 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।