Haryana

Haryana News: प्रदेश सरकार सिख गुरुओं की शिक्षाओं को प्रचारित व प्रसारित करने का कर रही है काम- CM नायब सिंह सैनी

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा सरकार भी उन्हीं का अनुसरण करते हुए सिख समाज की भलाई के लिए अनेक कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार सिख गुरुओं की शिक्षाओं को प्रचारित व प्रसारित करने का काम कर रही है और सिख समाज के इतिहास को संजों कर रखने का भी काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Gurugram: गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी, आगे क्या हुआ ये भी देखिए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में सिख समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास की राह पर तीव्र गति से बढ़ रहा है। इसी तरह से हरियाणा में भी विकास की गति का पहिया तेजी से घूम रहा है। इस विकास को और अधिक गति देने के लिए हम सभी ने मिलकर प्रयास करने होंगे।  उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी हैं। इसी का साक्ष्य है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और पिछले साढ़े दस सालों में किसानों को फसलों के खराबे को लेकर सरकार 14500 करोड़ रुपये दे चुकी है, जबकि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में किसानों को फसल खराबे के तौर पर महज 1155 करोड़ रुपये दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कालेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। इसी तरह से बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के नाम से लोहगढ़ में म्यूजियम बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा और वही लोहगढ़ में मार्शल आर्ट स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। इसी तरह से नाडा साहिब से पोंटा साहिब सड़क का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम से रखा गया है।

ये भी पढ़ेंः Haryana News: 16वें वित्त आयोग ने की CM नायब सिंह सैनी और आला अधिकारियों के साथ बैठक

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली है। इस म्यूजियम में सिख इतिहास से जुड़ी धरोहर संरक्षित की जाएंगी, जिससे युवाओं को इतिहास की जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सिख समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा रखी गई मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद और सरदार तिरलोचन सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।