शमशेर सिंह..10 सवाल..10 जवाब में ‘इंडिया डेली’ की पूरी क्रोनोलॉजी

एक मुलाकात

नमस्कार..आप देख रहे हैं ख़बरीमीडिया और आपके साथ मैं हूं ज्योति शिंदे..ख़बरीमीडिया के ख़ास सेग्मेंट ‘एक मुलाकात’ में आज हमारे साथ बेहद ख़ास मेहमान जुड़े हैं। टीवी इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम..आजतक, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज़, ज़ी हिंदुस्तान और रिपब्लिक भारत में अहम जिम्मेदारी निभा चुके शमशेर सिंह(Shemsher Singh)..जिनके नाम रिपब्लिक भारत चैनल को नंबर1 तक पहुंचाने का क्रेडिट भी है।

ये भी पढ़ें: India Daily नैशनल न्यूज़ चैनल में शमशेर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शमशेर सिंह इन दिनों नैशनल न्यूज़ चैनल इंडिया डेली लाइव(india Daily Live) लॉन्च करने जा रहे हैं। शमशेर सिंह चैनल के एडिटर-इन-चीफ भी हैं। चैनल को लेकर शमशेर सिंह की क्या तैयारी है। किस तरह के शोज वो लेकर आने वाले हैं। चैनल की USP क्या होगी। इस पर शमशेर सिंह ने ख़बरीमीडिया.कॉम से खुलकर बात की। तो चलिए वक्त ना जाया करते हुए आपको वो पूरा इंटरव्यू दिखाते हैं।

शमशेर सिंह का करियर

इंडिया डेली लाइव से पहले शमशेर सिंह ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘जी हिन्दुस्तान’ में शमशेर सिंह की यह दूसरी पारी थी। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले शमशेर सिंह हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) की लॉन्चिंग टीम के अहम सदस्य थे। और चैनल के साथ 2018 से बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मूल रूप से पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले शमशेर सिंह ‘रिपब्लिक भारत’ से पहले ‘इंडिया न्यूज’ चैनल के साथ बतौर एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ (India News) के साथ अपना सफर मार्च, 2018 में शुरू किया था। इसके पहले ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में अपनी पहली पारी के दौरान वह पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। यहां वह अप्रैल, 2017 से अक्टूबर, 2017 तक रहे।

दो दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले टीवी पत्रकार शमशेर सिंह ‘इंडिया टीवी’ और ‘आजतक’ के चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले वह ‘इंडिया टीवी’ में बतौर एडिटर (करेंट अफेयर्स) कार्यरत थे। यहां वह नवंबर 2013 से अप्रैल 2017 तक रहे।

शमशेर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से ही की थी। अप्रैल 1998 में उन्होंने ‘आजतक’ (AajTak) न्यूज चैनल से पत्रकारिता में अपना सफर शुरू किया और विभिन्न पदों पर रहते हुए यहां वे डिप्टी एडिटर तक बने। ‘आजतक’ में उन्होंने जापान सुनामी, वॉशिंगटन में न्यूक्लियर सम्मिट, कोपनहेगन सम्मिट से लेकर कई चुनावों और बड़ी घटनाओं को कवर किया। 16 साल बाद यानी 2013 में ‘आजतक’ के साथ उनका सफर थम गया और ‘इंडिया टीवी’, ‘जी हिन्दुस्तान’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘रिपब्लिक भारत’ व वर्ष 2020 में फिर ‘जी हिन्दुस्तान’ होते हुए ‘भारत24’ पहुंचे थे, जहां से उन्होंने कुछ महीनों पहले इस्तीफा दे दिया था।

शमशेर सिंह को एक्सक्लूसिव स्टोरीज और स्पेशल शोज का मास्टर माना जाता है। ‘आन द स्पॉट’ रिपोर्टिंग के लिए शमशेर को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पिछले दिनों उन्हें दिलीप सिंह पत्रकारिता अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। राजनीति के अलावा आंतरिक सुरक्षा और फॉरेन पॉलिसी पर भी उनकी खास पकड़ है।

ख़बरीमीडिया की तरफ से शमशेर सिंह और उनके चैनल इंडिया डेली लाइव के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Read:- Shamsher Singh, Senior Journalist, Editor-in-chief-ex-Managing Editor, KhabriMedia, News Update, Latest News Hindi, Breaking News