एक बार फिर मुश्किल में लालू यादव..ज़मानत के बाद भी चैन नहीं!

बिहार

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Lalu Prasad Yadav : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुश्किल बढ़ सकती है। चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता लालू प्रसाद यादव की जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। जिसके बाद अब कुछ ही दिनों में सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः मीडियाकर्मी दें ध्यान..योगी सरकार ने सुनाया नया फ़रमान

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः बिहार में NDA का गणित बिगड़ेगा! देखिए चौंकाने वाला सर्वे

लालू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
लालू प्रसाद यादव को जमानत दिए जाने के बाद इसी साल अप्रैल में जेल से रिहाई मिली थी, इसके बाद वो कई चुनावी मंचों पर भी नजर आए थे। सीबीआई इस बीच उनकी जमानत का लगातार विरोध कर रही थी, साथ ही सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को लिस्ट नहीं किया, इसके बाद जल्द सुनवाई को लेकर अर्जी दी गई। अब अगर सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में ये साबित करने में सफल रहती है कि लालू यादव को जमानत नहीं दी जानी चाहिए तो आरजेडी नेता को फिर से जेल जाना पड़ सकता है।

चारा घोटाले में दोषी हैं लालू यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाला मामले में कई मामले चल रहे हैं, जिनमें सभी में उन्हें दोषी करार दिया गया। चार मामलों में पहले ही लालू को जमानत मिल गई थी। इस घोटाले से जुड़ा पांचवा मामला रांची के दोरंदा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का था, इस मामले में भी रांची में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 2022 में लालू को दोषी करार दिया था और तीन साल की सजा सुनाई। ये चारा घोटाले से जुड़ा सबसे बड़ा मामला था। पूरा चारा घोटाला 900 करोड़ से भी ज्यादा का बताया जाता है।


Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi