बिहार में NDA का गणित बिगड़ेगा! देखिए चौंकाने वाला सर्वे

बिहार

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गयी है। यूपी, महाराष्ट्र और बिहार में लोकसभा की सीटें अन्य राज्यों से ज्यादा है। इसीलिए माना जाता है कि लोकसभा में जीत के लिए इन राज्यों पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं।

ये भी पढ़ेंः 2024 लोकसभा चुनाव में NDA पर चौंकाने वाला सर्वे..ज़रूर पढ़िए

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Bihar में जंगलराज़-2!..सरेआम पत्रकार को गोली मार दी

जिसमें लोकसभा चुनाव 2019 में जेडीयू और बीजेपी ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उस समय सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे। अकेले बीजेपी को बिहार में कुल 17 सीटें वहीं जेडीयू को 16 सीट मिली थी। लोजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। आरजेडी के खाते में एक भी सीट नहीं गई थी। वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। अब इस बार जब नीतीश कुमार विपक्षी महागठबंधन के साथ हैं तो किसके खाते में कितनी सीटें जाएंगी इसको लेकर अलग-अलग सर्वे भी हो रहे हैं। हम दो सर्वे आपके सामने रखने जा रहे हैं। देखिए सर्वे की पूरी रिपोर्ट

PIC-Social media

दरअसल, पिछले महीने जुलाई में ही सर्वे हुआ था। टीएनएन (TNN Survey) और इंडिया टीवी सीएनएक्स सर्वे (CNX Survey) में नतीजे कुछ एक जैसे हैं। एक बात साफ है कि महागठबंधन को फायदा हो रहा है। ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ ने लोगों से पूछा कि आज लोकसभा चुनाव हुए तो बिहार में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसी तरह का सवाल सीएनएक्स सर्वे में भी लोगों से पूछा गया था। अब दोनों के आंकड़े अलग-अलग समझिए।

टीएनएन सर्वे में किसके खाते में कितनी सीटें गईं?
विपक्षीय महागठबंधन को 16 से 18 सीटें मिल सकती है, तो वहीं एनडीए को 22 से 24 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस सर्वे में अन्य को कोइ सीट नहीं मिलती दिख रही है।
अन्य को 0 सीटें मिलने की संभावना है।

सीएनएक्स सर्वे में किसके खाते में कितनी सीटें गईं?
इस सर्वे में आरजेडी को सात सीट मिल रही है। बीजेपी को 20 सीट और नीतीश की पार्टी जेडीयू को 7 सीट और वहीं कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती है। एलजेपी (R) को 2 सीट, आरएलजेपी को एक सीट और हम को एक सीट मिल सकती है.
यानी सीएनएक्स सर्वे में एनडीए को 24 सीट जबकि 16 सीटें महागठबंधन को जाती दिख रही है। टीएनएन सर्वे में भी महागठबंधन को 16 से 18 सीटें दी गई हैं और एनडीए को 22 से 24 सीट दी गई है। हालांकि दोनों सर्वे में कुछ मिलते-जुलते आंकड़े हैं।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi