जानिए क्या होता है Stomach Flu, आंतों में होता है वायरस का हमला, ये होते हैं लक्षण

TOP स्टोरी Trending हेल्थ & ब्यूटी

Stomach Flu: सर्दी के मौसम में स्पेशली अधिकतर लोगों को वायरल फ्लू ( Viral Flu) हो ही जाता है। इसमें लंग्स सबसे अधिक प्रभावित होता है और जिसमें नाक से पानी आना शुरू हो जाता है। नाक में पानी आने के साथ साथ खांसी भी आती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इस खतरनाक वायरस का हमला आंतों में भी हो सकता है। इसे ही Stomach Flu कहते हैं।

ये रेस्पिरेटरी सिस्टम पर हमला कर देता है। इसलिए Stomach Flu को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। मायो क्लिक के अनुसार यदि मानें तो इसके लिए रोटा वायरस और नोरावायरस जिम्मेदार होते हैं। अधिकतर Stomach Flu का खतरा छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को होता है।

pic: social media

जानिए क्या क्या होते हैं Stomach Flu के लक्षण:

  • Stomach Flu सीधे आंतों पर हमला कर देता है। इससे पानी के साथ दस्त खून वाला डायरिया भी लग जाता है।
  • Stomach Flu के दौरान तेज बुखार भी आ सकता है।
  • Stomach Flu के चलते सिर में दर्द की समस्या भी बनी रहती है।
  • Stomach Flu के चलते पेट में दर्द होता रहता है।

Stomach Flu से कैसे करें बचाव

बुजुर्गों सहित बच्चों में इसका खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए बच्चों को इसकी vaccine लगवा देनी चाहिए। वहीं, साबुन से हाथ को अच्छी तरह से दो बार धोना चाहिए। सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। साफ सफाई रखें और नहाए धोएं।