दिल्ली Metro से जुड़ी ये 5 बातें जान लीजिए..काम आएगा

Trending दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi Metro News: दिल्ली मेंट्रों में तो लगभग सबने सफर किया होगा लेकिन क्या हम मेट्रो के बारे में यह जानते हैं कि मेट्रो एक स्टेशन पर कितनी देर रुकती है, दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का सबसे बड़ा स्टेशन कौन सा है, ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनका जवाब शायद ही हम जानते हैं, आइए खबर में जानते है मेट्रो से जुड़ी कुछ खास जानकारी….
ये भी पढे़ंः 20 मिनट में पहुंचेंगे Airport..दिल्ली में यहां बनेगा तीसरा रिंग रोड

Pic Social Media

दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों न सिर्फ पब्लिक ट्रांसपोर्ट (public transport) है बल्कि यहां के लोगों की लाइफ लाइन है। मेट्रो से हर दिन हजारों लोग सफर करते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो अपने हर स्टॉपेज पर लगभग 20 से 30 सेकंड के बीच रुकती है। 20 सेकंड के अंदर ही यात्रियों को मेट्रो ट्रेन से बाहर निकलना और चढ़ना होता है। ऐसे ही मजेदार 5 फैक्ट्स आइए जानते हैं।

दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन

दिल्ली मेट्रो का भी सबसे बड़ा स्टेशन कश्मीरी गेट (Kashmere Gate) है। जहां पर तीन तरह की लाइन मिलती है। कश्मीरी गेट दिल्ली मेट्रो की रेड, येलो और वायलेट लाइन (Violet Line) को आपस में कनेक्ट करता है। जानकारी के अनुसार, यह स्टेशन दिल्ली का ही नहीं बल्कि भारत का व्यस्तम मेट्रो स्टेशन में से एक है। वर्तमान में यह दिल्ली का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन है।

दिल्ली मेट्रो के कितने स्टेशन है

दिल्ली मेट्रो का कुल ऑपरेशनल नेटवर्क करीब 375 किलोमीटर का है। इसमे कई कॉरिडोर समेत 271 स्टेशन हैं। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 25 दिसंबर 2002 को हुई थी, पहली बार शाहदरा से तीस हजारी लाइन पर मेट्रो चली थी। आज मेट्रो का विस्तार नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव तक हो गया है।

दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं हर दिन सुबह 05:30 बजे शुरू होती हैं और 11:30 बजे तक चालू रहती हैं। मगर किसी खास पर्व या राष्ट्र पर्व पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग को घटाया या बढ़ाया जाता है।

क्या पालतू जानवर को ले जा सकते हैं

मेट्रो में पालतू जानवर जैसे कुत्ता, बिल्ली आदि को भी लेकर नहीं जा सकते हैं। पालतू जानवर या पक्षी के साथ सफर करने के लिए आप मेट्रो की जगह कैब कर सकते हैं।

मेट्रो में कितने वजन का सामान ले जा सकते हैं

दिल्ली मेट्रो के अनुसार, दिल्ली मेट्रों में सफर करने वाले यात्री अपने साथ 25 किलो का वजन वाला सामान ले जा सकते हैं। यह सवाल कई लोगों ने मन में आता है।