Greater Noida West के लिए गुड न्यूज़..फ़ुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा

Greater Noida News: ग्रेनो वेस्ट में फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। ग्रेनो वेस्ट (Greno West) का सबसे पहला फुटओवर ब्रिज (Footover Bridge) करीब 130 मीटर रोड पर एक मूर्ति गोल चक्कर के पास और चेरी काउंटी पुलिस चौकी के ठीक सामने बनाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः NCR में इस तरह ब्लू से जुड़ेगी एक्वा लाइन..नये रूट पर बनेंगे 11 नये स्टेशन

Pic Social Media

ग्रेनो वेस्ट में फुटओवर ब्रिज (Footover Bridge) बनाने का काम शुरू हो गया है। वहीं एक मूर्ति गोल चक्कर के पास बनने वाले फुटओवर ब्रिज का फाउंडेशन और सिविल वर्क पूरा होने में लगभग डेढ़ महीने लगेगा। सिवल वर्क पूरा होते ही फुटओवर ब्रिज का तैयार ढांचा रखा जाएगा। तैयार ढांचा फिट करने के बाद लिफ्ट लगाने और फुटओवर ब्रिज के ऊपर छत बनाने का कार्य होगा। कुल मिलाकर 2 से ढाई महीने मे फुटओवर ब्रिज चालू हो जाने की उम्मीद है।

ग्रेनो वेस्ट में 3 जगह बनेगा फुटओवर ब्रिज

ग्रेनो वेस्ट में 3 जगह फुटओवर ब्रिज बनाया जाना है जिसमे से एक मूर्ति गोल चक्कर के पास काम शुरू हो गया है। इसके साथ ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति से सूरजपुर वाले 60 मीटर रोड पर 2 जगह फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा जिसमे एक निराला एस्टेट सोसाइटी के पास और दूसरा सुपरटेक इको विलेज-1 के पास बनाया जाना है।

तीनों फुटओवर ब्रिज एक ही कंपनी बनाएगी

ग्रेनो वेस्ट में तीनों फुटओवर ब्रिज एक ही कंपनी द्वारा बनाया जाना है। कंपनी अभी एक मूर्ति गोल चक्कर के काम कर रही है। एक मूर्ति गोल चक्कर के पास फुटओवर ब्रिज के फाउंडेशन का सिविल कार्य जैसे ही पूरा होगा। ग्रेनो वेस्ट के 60 मीटर रोड पर दूसरे फुटओवर ब्रिज के लिए फाउंडेशन बनाने का कार्य शुरू होगा।

ग्रेनो वेस्ट निवासी कई सालों से व्यस्त सड़कों को पैदल पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने का निवेदन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कर रहे थे। कई सालों से सैद्धांतिक स्वीकृति मिले होने के बावजूद फुट ओवर ब्रिज बनाने का कार्य शुरू नहीं हो रहा था।

Pic Social Media

एनजी रवि कुमार (Ravi Kumar) के सीईओ बनने के बाद सामाजिक संस्था नेफोवा के प्रतिनिधिमंडल सीईओ से मिलकर फुट ओवर ब्रिज बनवाने का निवेदन किया। सीईओ ने तत्काल कंसलटेंट को फुट ओवर ब्रिज के लिए जरुरी स्वीकृति लेते हुए निविदा प्रकाशित करने का निर्देश दिया था।

ब्रिज की 20 साल तक देखरेख करेगी कंपनी

कंपनी (Company) फुटओवर ब्रिज बनाने के साथ 20 साल तक रखरखाव का कार्य करेगी। जिसके बदले कंपनी को फुटओवर ब्रिज पर विज्ञापन करने का अधिकार रहेगा। ग्रेटर नोएडा में बनाये गए कई सार्वजनिक शौचालय भी इसी कंपनी द्वारा बनाया गया है। चुनार इम्पेक्स कंपनी के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा तय स्थानों पर यूनिपोल लगाकर विज्ञापन करने का अधिकार भी है।