Vastu: घर बनवाते समय इन बातों को रखें ध्यान में, वरना होगा कलेश! आकस्मिक घटना का खतरा

Trending Vastu-homes

Vastu Tips For New Home: हर एक व्यक्ति का ये सपना जीवन में जरूर होता है, वे अपना खुद का घर जरूर बनवाएं। जीवन का एक तिहाई हिस्सा घर बनाने में ही चला जाता है। वहीं, कितना भी आलिशान महल में क्यों न रह लो, अपने घर की बात ही कुछ और होती है। लेकिन अपने घर में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जो घर के माहौल को अशांत कर देती हैं। वहीं, लगातार अप्रिय घटनाएं एक के बाद एक एक लगातार घटित होने लग जाती हैं। इसके पीछे वास्तु का अहम रोल माना जाता है।

लेकिन असल में घर ऐसी जगह होती है जहां जाते ही सुकून की नींद आए। साथ ही थकान के साथ चिंता भी मुक्त हो जाए। जीवन में एक ही बार घर बनवाते हैं। इसलिए घर को बनवाते समय वास्तु का अहम ध्यान रहने कि जरूरत होती है।

इन चीजों का रखें खास ख्याल

उन्होंने बताया कि वास्तु शास्त्र में चार कोने के घर को सबसे ज्यादा अच्छा माना गया है। घर जहां भी बनाएं अगल – बगल कोई नाला, कूड़ा आदि नहीं है। घर के बेडरूम को घर के दक्षिण पश्चिम या उत्तर पश्चिम की तरफ ही बनाना चाहिए। उत्तर पश्चिम दिशा की ओर वाशरूम बनाना चाहिए। ये सबसे उपयुक्त दिशा मानी जाती है।

याद रखें कि उत्तर पश्चिम दिशा में ही हमें घर का कूड़ा रखना चाहिए। घर में स्टडी रूम उत्तर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। आग्रेय दिशा में घर की रसोई होनी चाहिए। घर का मंदिर उत्तर पूर्वी दिशा की ओर बनवाना चाहिए, क्योंकि इससे घर की सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।