तेलंगाना में KCR को मिलेगा झटका..जानें यहां किसकी बन सकती है सरकार?

Trending राजनीति

Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में वोटिंग के अगले दिन एग्जिट पोल आ गए है। इसके साथ ही लोगों का इंतजार भी खत्म हो गया है। केसीआर (KCR) की बीआरएस (BRS) को झटका लगता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस (Congress) को 63-73 दी गई है। जबकि बीआरएस को 34-44 सीटें मिलने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के WhatsApp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः 5 राज्यों का सटीक Exit Poll..कॉंग्रेस-BJP के लिए किन राज्यों में गुड न्यूज़?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Exit Poll क्या है? कहानी एग्जिट पोल की
आपको बता दे कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव (Telangana Assembly Elections) के लिए 30 नवंबर को वोट डाले गए थे। जिसके बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल्स सामने आ गए। तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस के बीच मुख्य चुनावी लड़ाई है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की सरकार बनते दिखाया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल सामने आया है। जिसमें भी कांग्रेस को बहुमत के पार का अनुमान लगाया गया है।

तेलंगाना में वोटिंग के अगले दिन सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 63-73 दी गई हैं। जबकि बीआरएस को 34-44 सीटें मिल सकती हैं। इसके साथ भाजपा को 4-8, ओवैसी की एआईएमआईएम को 5-8 सीटों की संभावना है। अन्य के खाते में 0-1 सीट जा सकती है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (Chandrashekhar Rao) के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर दिखाई दे रही है। पिछली 2 बार से केसीआर तेलंगाना में सरकार बना रहे हैं। और इस बार लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद से मैदान में हैं। लेकि्न एग्जिट पोल में उनकी उम्मीदें सच होती नहीं दिख रहीं।

Pic Social Media

पचास दिन बाद अच्छी नींद सोया

एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद अब सभी चुनाव परिणामों का इंतजार है। इस बीच मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे की एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है। इसमें उन्होंने लिखा है कि बहुत दिनों के बाद चैन की नींद सोया। 50 दिनों तक चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा और कल रात मतदान खत्म होने के बाद आराम से सोया। एग्जिट पोल थोड़ा बढ़ सकते हैं। एग्जिट पोल हमें अच्छी ख़बर देंगे। तो वहीं दूसरी राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (Chandrashekhar Rao) ने नतीजों के अगले दिन राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 2 बजे होगी।

जानिए क्या है अन्य एग्जिट पोल्स का हाल?

बता दें कि एक्सिस माय इंडिया के साथ सभी अन्य एग्जिट पोल्स (Exit Polls) ने तेलंगाना के आंकड़े बीते दिन ही दे दिए थे। टाइम्स नाऊ-ईटीजी रिसर्च के मुताबिक तेलंगाना में बीआरएस को 37-45 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में है। कांग्रेस को तेलंगाना में 60-70 सीटों का अनुमान है। वहीं बीजेपी 6-8 सीटें जीत सकती है।

एबीपी-सी वोटर के मुताबिक तेलंगाना में बीआरएस 38-54 सीटें, कांग्रेस 49-65 सीटें, भाजपा 5-13 सीटें जीत सकती है।
रिपब्लिक और मटरीज के मुताबिक, बीआरएस 46-56, कांग्रेस 58-68 सीटें जीत सकती है।
टुडेज चाणक्या की बात करें तो बीआरएस को 24-42, कांग्रेस को 62-80, भाजपा को 2-12 सीटें दी गई हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi