Earthquake: म्यामांर में फिर आया भूकंप, जानिए कितनी रही तीव्रता
Earthquake: बड़ी खबर म्यांमार से आ रही है। आपको बता दें कि म्यांमार (Myanmar) में भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी है। आज रविवार को 2 बार भूकंप आया। पहले 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया और दूसरी बार 5.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। दोनों भूकंप (Earthquake) मांडले के निकट महसूस किए गए, जहां शुक्रवार को आए 7 की तीव्रता वाले भूकंप से मस्जिद ध्वस्त हो गई थी। USGS के मुताबिक रविवार को म्यांमार (Myanmar) के दूसरे सबसे बड़े शहर के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। शुक्रवार के आए विनाशकारी भूकंप (Earthquake) के बाद लगातार कई झटके लगे भकूंप के महसूस किए जा रहे हैं।
ये भी पढे़ंः Earthquake: म्यांमार में भूकंप के बाद तबाही..10 हजार से ज़्यादा लोगों की मौत की ख़बर

वहीं आज फिर भूकंप (Earthquake) के झटके लगने पर मांडले के निवासी डर से चीखने लगे। आज आए भूकंप का केंद्र मांडले से 13 मील दूर उत्तर-पश्चिम में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को शहर के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कई इमारतें ढह गईं थीं और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था। इस भूकंप से करीब 1645 लोगों की जान चली गई और 3400 से अधिक लोगों को लापता कर दिया। इस भूकंप ने म्यांमार के साथ बैंकॉक में भी काफी तबाही मचाई।
भूकंप के लगातार झटकों के कारण, क्षेत्र में बचाव और राहत कार्यों में बाधा आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।
334 परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा भूकंप में
वैज्ञानिकों के अनुसार म्यांमार देश में आए विनाशकारी भूकंप से लगभग 334 परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा निकली। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर स्थित था, जिससे इसकी तीव्रता और बढ़ गई। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह केवल एक शुरुआत हो सकती है, और आने वाले महीनों में भूकंप के और झटके महसूस किए जा सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
म्यांमार में गृहयुद्ध
आपको बता दें कि म्यांमार पहले से ही गृहयुद्ध की मार झेल रहा है और इस आपदा ने हालात और खराब कर दिए हैं। संचार व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है, जिससे राहत कार्यों में गंभीर बाधा आ रही है। युद्धग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य पहुंचाना मुश्किल हो रहा है, जिससे हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।
ये भी पढे़ंः Delhi-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वाले कृपया ध्यान दें
भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा
म्यांमार में आए इस आपदा के बाद भारत (India) ने तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा (Operation Brahma) के तहत राहत अभियान शुरू किया। शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक विमान 15 टन राहत सामग्री लेकर म्यांमार के यांगून पहुंचा। राहत सामग्री में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने-पीने का सामान, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाइयां शामिल हैं। म्यांमार में भारत के दूत अभय ठाकुर ने यह आपूर्ति यांगून के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को सौंपी। भारत ने यह भी संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भेजी जाएगी।
