IPL से ठीक पहले CSK ने बदल दिया कप्तान..धोनी की जगह कौन?

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत कल यानी 22 मार्च से होने जा रही है लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2008 से टीम की कमान संभाल रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कप्तानी छोड़ दी है और अब टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सौप दी गई है।
ये भी पढ़ेः ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ नहीं बल्कि इस टीम से IPL खेलेंगे विराट!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था। धोनी 42 साल के हो चुके हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) टीम के नए कप्तान होंगे। वह भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। चेन्नई के सीजन का पहला मैच 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है।

Pic Social Media

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह सबसे महंगे खिलाड़ी थे और टीम ने अपना कप्तान भी बनाया। उन्होंने कुल 226 मैचों में कप्तानी की है और 133 जीत हासिल की। 91 मैच में उनकी टीम हारी और 2 मैच बेनतीजा रहे। इसमें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मैच भी शामिल हैं। चेन्नई की बात करें तो उन्होंने 212 मैचों में कप्तानी की है और 128 मैच जीते हैं। चेन्नई के लिए धोनी कप्तान के रूप में 5 खिताब जीत चुके हैं।

Pic Social Media