Jharkhand

Jharkhand: घाटशिला उपचुनाव को लेकर झामुमो ने कसी कमर, CM हेमंत और MLA कल्पना करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन (MLA Kalpana Soren) को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। 3 से 8 नवंबर तक दोनों नेता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसभा, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे।

Pic Social Media

8 जनसभाओं और रोड शो का पूरा शेड्यूल तय

आपको बता दें कि घाटशिला उपचुनाव (Ghatshila By-Election) को लेकर झामुमो जोर-शोर से प्रचार में जुटा है। महागठबंधन के बड़े नेता रोज जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अब पार्टी अपने सबसे बड़े प्रचारकों सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को मैदान में उतार रही है। झामुमो ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसमें दोनों नेता 3 से 8 नवंबर तक घाटशिला विधानसभा के विभिन्न इलाकों में प्रचार करेंगे। कुल 8 चुनावी जनसभाएं होंगी – सीएम हेमंत सोरेन की 4 और कल्पना सोरेन की 4 रैलियां।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand के 48 मजदूर ट्यूनीशिया में फंसे, CM हेमंत ने लिया संज्ञान- कहा, ‘हर प्रवासी भाई सुरक्षित लौटेगा’

सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन का प्रचार कार्यक्रम

  • चुनावी अभियान की शुरुआत 3 नवंबर को होगी, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुसाबनी में दोपहर 1 बजे पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 4 नवंबर को कल्पना सोरेन घाटशिला में दोपहर 12 बजे रैली करेंगी और इसके बाद दोपहर 2:30 बजे गुड़ाबंदा में दूसरी सभा लेंगी।
  • 5 नवंबर को कोई जनसभा निर्धारित नहीं है।
  • 6 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन दामपाड़ा में दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 7 नवंबर को मुख्यमंत्री धालभूमगढ़ में चुनावी सभा करेंगे।
  • वहीं, 8 नवंबर को माऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मैदान में सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन की संयुक्त रैली होगी। उसी दिन कल्पना सोरेन घाटशिला में रोड शो भी करेंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नुक्कड़ सभाओं से मतदाताओं से सीधा संवाद

झामुमो ने पारंपरिक जनसभाओं के साथ-साथ नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन करने की योजना बनाई है। 8 नवंबर को जादूगोड़ा के सिद्धू-कान्हो चौक, सुरदा और मुसाबनी बस स्टैंड में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी, जहां स्थानीय कार्यकर्ता और नेता लोगों से सीधे संपर्क करेंगे।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन पहुंचे रामगढ़, MLA ममता देवी के ससुर को दी श्रद्धांजलि

सोमेश सोरेन पर झामुमो ने जताया भरोसा

घाटशिला विधानसभा सीट (Ghatshila Assembly Seat) से झामुमो ने रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन की संयुक्त प्रचार मुहिम से घाटशिला में झामुमो की स्थिति मजबूत होगी और मतदाताओं में सकारात्मक संदेश जाएगा।

घाटशिला विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर 2025 को होगा मतदान

बता दें कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 1,31,235 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 231 स्थानों पर कुल 300 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। घाटशिला विधानसभा सीट के लिए मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर 2025 को संपन्न की जाएगी।