Jharkhand News: साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपनी गंभीर हरकत को अंजाम देते हुए झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आधिकारिक X अकाउंट @JmmJharkhand को हैक कर लिया है। इस साइबर हमले में अकाउंट से अनुचित सामग्री पोस्ट की गई, जिसकी पुष्टि खुद सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने की है। उन्होंने इसे गंभीर साइबर अपराध बताते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, थानों के लिए खरीदे जाएंगे नए वाहन
सीएम हेमंत सोरेन ने दी जानकारी
झामुमो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने स्वयं इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया कि पार्टी का आधिकारिक अकाउंट कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है। उन्होंने इसे एक गंभीर साइबर अपराध करार दिया।
पुलिस से की कार्रवाई की मांग
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इस मामले में @JharkhandPolice को टैग करते हुए तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने @XCorpIndia और @GlobalAffairs को भी टैग कर इस मामले में संज्ञान लेने और अकाउंट को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस साइबर अपराध में शामिल अपराधियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: रांची में शुरू हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक, CM हेमंत सोरेन ने अमित शाह का किया स्वागत
पहले भी सामने आ चुके हैं साइबर फ्रॉड के मामले
यह पहली बार नहीं है जब झारखंड में इस तरह का साइबर हमला (Cyber Attack) हुआ हो। इससे पहले भी राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की गई थी। अब जब एक सत्ताधारी दल का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ही निशाना बना है, तो यह घटना और भी गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
