Jharkhand

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की हाई लेवल मीटिंग

झारखंड राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

Jharkhand News: भारत-पाकिस्तान के बीच ताजा हालातों को देखते हुए झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने राज्य की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सरकार (National Security Government) की सर्वोच्च प्राथमिकता है और झारखंड (Jharkhand ) में हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…

अफवाहों पर रोक और असामाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई

आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि झूठे और भ्रामक संदेश फैलाकर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ेंः Microsoft: इंजीनियर्स ध्यान दें, माइक्रोसॉफ्ट में जबरदस्त छंटनी के बाद कंपनी का नया रूल पढ़िए

सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को सक्रिय करने का निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को सक्रिय करने और उनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस से जुड़े संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। वॉलेंटियर्स को त्वरित राहत, बचाव कार्य, जनजागरूकता और सामुदायिक क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा लाभ

कंट्रोल रूम और पीएसयू की सुरक्षा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (Control Room) को सक्रिय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सभी छोटे-बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों के रूफटॉप पर मेडिकल साइन बोर्ड लगाए जाएं।