Jharkhand

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने रांची को दी बड़ी सौगात, जल्द मिलेंगे 3 नए फ्लाईओवर

झारखंड राजनीति
Spread the love

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Jharkhand News: रांची वासियों के लिए खुशखबरी! शहर में जल्द ही तीन नए फ्लाईओवर (New Flyovers) का निर्माण शुरू होने वाला है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सोमवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ इन फ्लाईओवर परियोजनाओं की कार्य योजना और डिजाइन से संबंधित प्रेजेंटेशन की समीक्षा की। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

टेंडर प्रक्रिया पूरी, रातू रोड से जोड़ा जाएगा

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर की विस्तृत कार्य योजना देखी। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस फ्लाईओवर की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सीएम ने निर्देश दिया कि इस फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ा जाए, जिससे आवागमन और सुगम हो। यह फ्लाईओवर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों का समय भी बचेगा।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: घाटशिला उपचुनाव से पहले CM हेमंत सोरेन के दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल

अरगोड़ा चौक पर बनेगा गोलचक्कर

प्रस्तावित अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक फ्लाईओवर के डिजाइन पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक के ऊपर एक गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोलचक्कर के निर्माण से कई महत्वपूर्ण सड़कें आपस में जुड़ जाएंगी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस परियोजना से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

करम टोली से साइंस सिटी तक चार लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर

मुख्यमंत्री ने करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले चार लेन के एलिवेटेड फ्लाईओवर की योजना की भी समीक्षा की। इस परियोजना के साथ-साथ डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण की योजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी फ्लाईओवर और सड़क निर्माण परियोजनाओं को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाए।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: पत्नी के इलाज के लिए बेच दिया बच्चा, CM हेमंत सोरेन ने लिया सख्त एक्शन

भविष्य की जरूरतों को प्राथमिकता

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सभी फ्लाईओवर परियोजनाओं के डिजाइन और निर्माण में भविष्य की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे।