Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और कोषाध्यक्ष विनोद पांडेय की दिवंगत माता जलेश्वरी देवी के ब्रह्म एवं कुटुंब भोज में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और विधायक कल्पना सोरेन (MLA Kalpana Soren) शामिल हुए।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष से मौत को टाला जा सकता है?
मुख्यमंत्री दंपति ने रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी में विनोद पांडेय के आवास पहुंचकर स्वर्गीय जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ब्रह्मभोज में शामिल होकर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ विनोद पांडेय के आवास पर आयोजित ब्रह्मभोज और कुटुंब भोज में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायक ने विनोद पांडेय और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने पर CM हेमंत ने लिया कड़ा एक्शन, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इस ब्रह्मभोज कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा, शहर के कई गणमान्य लोग भी इस आयोजन में उपस्थित रहे और स्वर्गीय जलेश्वरी देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह कार्यक्रम विनोद पांडेय के परिवार के प्रति एकजुटता और सम्मान का प्रतीक रहा।
