Jevar Airport

Jevar Airport: जेवर एयरपोर्ट के पास रहने वालों की चांदी, जानिए कैसे?

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Jevar Airport: जेवर एयरपोर्ट के आस पास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़िए पूरी खबर

Jevar Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहे एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के आस पास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से जुलाई 2025 तक हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। जेवर एयरपोर्ट को अप्रैल 2025 (April 2025) में ही शुरू होना था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से जेवर एयरपोर्ट से हवाई यातायात शुरू होने में देर हो रही है। इस दौरान बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के आस पास चारों ओर 4 बड़े-बड़े आधुनिक शहर (Modern City) बसाए जाने हैं। अगले 10 सालों में जेवर एयरपोर्ट के चारों तरफ चार अत्याधुनिक शहर नजर आने लगेंगे।

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: इस सोसायटी में IT इंजीनियर से मारपीट, पत्नी भी घायल

यमुना विकास प्राधिकरण बसाएगा 4 नए अत्याधुनिक शहर

बता दें कि ग्रेटर नोएडा शहर के पास नोएडा एयरपोर्ट की स्थापना यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यीडा (Yida) की देखरेख में हो रही है। यीडा पहले से ही जेवर के आसपास यमुना सिटी (Yamuna City) के नाम से शहर बसाने का काम कर रहा है। बहुत ही जल्द यीडा के द्वारा जेवर एयरपोर्ट के पास 3 नए शहर औैर विकसित किए जाएंगे। इस प्रकार जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport)के चारों ओर 4 नए अत्याधुनिक शहर विकसित हो जाएंगे। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yida) ने अपनी स्थापना के 24 साल पूरे कर लिए हैं। यीडा (Yida) के 25वें स्थापना दिवस (25th Foundation Day) पर मास्टर प्लान फेज-2 को लेकर चर्चा हुई। यीडा के मास्टर प्लान फेज-2 के द्वारा यमुना सिटी के साथ-साथ जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के आसपास तीन नए शहर औैर विकसित होंगे। जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के आसपास जो नए शहर बसाए जाएंगे उनमें हेरिटेज सिटी (राया), टप्पल बाजना लॉजिस्टिक हब और न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Centre) शामिल हैं। जेवर एयरपोर्ट के चारों ओर चार नए अत्याधुनिक शहर बस जाने से उत्तर प्रदेश को विकास की नई उड़ान मिलेगी।

नोएडा एयरपोर्ट से मथुरा के राया तक बसेगी हेरिटेज सिटी

जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास से मथुरा रायानगर तक अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं वाली हेरिटेज सिटी (Heritage City) विकसित की जाएगी। जेवर एयरपोर्ट के पास बसने वाली यह हेरिटेज सिटी बहुत ही खास होगी। यीडा के CEO डॉ. अरूणवीर सिंह ने जानकारी दी कि ब्रज की संस्कृति से प्रेरित हेरिटेज सिटी (Heritage City), मथुरा के राया अर्बन सेंटर में 753 हेक्टेयर में विकसित की जा रही है। परियोजना प्रभु श्रीकृष्ण के जीवन को समर्पित थीम पार्क, योग, वेलनेस जोन और आयुर्वेद केंद्रों, और 100 फुट ऊंची कृष्ण प्रतिमा के साथ अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटकों को आकर्षित करेगी। 7200 करोड़ रुपये की इस परियोजना में श्रीकृष्ण थीम पर आधारित 350 एकड़ क्षेत्र प्रमुख आकर्षण होगा। इसे यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए वृंदावन से छह किमी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का भी निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Whatsapp Scam: अनजाने फोटो पर क्लिक करते ही आपका व्हाट्सएप हैक हो सकता है!

10500 हेक्टेयर जमीन पर तैयार होगा न्यू आगरा शहर

जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास से ग्रेटर नोएडा आगरा एक्सप्रेसवे भी निकल रहा है। जेवर एयरपोर्ट के पास ग्रेटर नोएडा-आगरा एक्सप्रेसवे के ओर न्यू आगरा (New Agra) शहर बसाया जाएगा। यीडा के CEO डॉ. अरूणवीर सिंह ने जानकारी दी कि यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर विकसित होने वाला न्यू आगरा (New Agra) अर्बन सेंटर 10,500 हेक्टेयर क्षेत्र में संगठित पर्यटन और वाणिज्यिक नगरी बनेगा। यह ताजमहल और फतेहपुर सीकरी जैसे स्थलों को बेहतर पर्यटन सुविधाओं से लैस होगा। इस शहर में कनेक्टिविटी के लिए मेट्रो-नियो, साइकिल ट्रैक, वॉकवे और बस नेटवर्क विकसित किया जाएगा। यहां 25 प्रतिशत औद्योगिक, 20 प्रतिशत आवासीय और 15 फीसदी हरित क्षेत्र विकसित होगा।

यहां बनेगा अत्याधुनिक लॉजिस्टिक पार्क

जेवर एयरपोर्ट के पास ही एक अनोखा शहर टप्पल बाजना लॉजिस्टिक पार्क (Logistics Park) के नाम से भी विकसित किया जाएगा। यीडा के CEO डॉ. अरूणवीर सिंह के मुताबिक एयरपोर्ट के पास बनने वाला टप्पल-बाजना लॉजिस्टिक पार्क 364 एकड़ में बनेगा। यह दिल्ली-NCR की लॉजिस्टिक जरूरतों को पूरा करेगा, जहां सीमेंट, स्टील, अनाज, वाहन और कंटेनराइज माल के लिए आधुनिक वेयरहाउस, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे। लगभग 1,040 करोड़ रुपये की इस परियोजना में कंटेनर यार्ड, सिलोज, पैकिंग जोन और कस्टम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।