Punjab

Punjab: CM Mann ने दी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व की बधाई, अमर शहीद राजगुरु जी को किया नमन

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने आज रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी (Shri Guru Granth Sahib Ji) के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से अपने संदेश में सभी को इस पावन पर्व की बधाई दी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी को जीवन के लिए मार्गदर्शक बताया।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘बाणी के धाम, ज्ञान के सागर, चौर-चावर गद्दी के स्वामी, धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई। शबद गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी हमें जीवन जीने का सच्चा मार्ग सिखाती है।’

मुख्यमंत्री का यह संदेश राज्यभर में श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों द्वारा सराहा जा रहा है। यह पर्व सिख धर्म में गुरु ग्रंथ साहिब जी के आध्यात्मिक महत्व और जीवन दर्शन को समझने का दिन होता है।

अमर शहीद राजगुरु जी की जयंती पर सीएम भगवंत मान ने किया नमन

इसी दिन अमर शहीद राजगुरु जी (Amar Shaheed Rajguru Ji) की जयंती पर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक पोस्ट में महान क्रांतिकारी को याद करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

सीएम मान (CM Mann) ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘महान क्रांतिकारी योद्धा एवं अमर शहीद राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीद राजगुरु जी की देशभक्ति की भावना सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।’

ये भी पढ़ेंः Punjab News: फाजिल्का ज़िले में स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री ने बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा की

जानिए शहीद राजगुरु जी से जुड़ी कुछ खास बातें

  • अमर शहीद हरि शिवराम राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ में हुआ था। वे एक देशस्थ ब्राह्मण परिवार से थे।
  • जब वे मात्र 6 वर्ष के थे, तब उनके पिता का देहांत हो गया। परिवार की जिम्मेदारी बड़े भाई और मां पर आ गई।
  • राजगुरु जी पढ़ाई में बेहद अच्छे थे। 15 वर्ष की आयु में वे वाराणसी पहुंचे और वहां के एक संस्कृत विद्यालय में दाखिला लिया। यही पर वे क्रांतिकारी विचारधारा के संपर्क में आए।
  • वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (HSRA) में शामिल हुए। उनका सपना था कि ब्रिटिश शासन से भारत को पूरी तरह मुक्त कराया जाए।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत सिंह मान तमिलनाडु सरकार की मुख्यमंत्री नाश्ता योजना विस्तार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा दिए गए दोनों संदेश धार्मिक आस्था और देशभक्ति दोनों भावनाओं को जोड़ने वाले रहे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं और शहीद राजगुरु जी के बलिदान को याद कर राज्य में आध्यात्मिक और राष्ट्रप्रेम की भावना को एक नई ऊर्जा मिली है।