Greater Noida से दिल्ली का सफर होगा जाम फ्री, शुरू हुआ यह काम
Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से राजधानी दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि बहुत ही जल्द ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दिल्ली (Delhi) जाना और भी आसान होने वाला है। दिल्ली नोएडा को आपस में कनेक्ट करने वाले चिल्ला एलिवेटेड रोड (Chilla Elevated Road) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने पूजा-अर्चना कर विधि विधान के साथ इस कार्य की शुरुआत की है। हालांकि साल 2019 2019 में भी इसका काम शुरू हुआ था। उस समय सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने परियोजना की शिलान्यास किया था।
ये भी पढे़ंः Amity University: पुलिस ने Amity के 4 छात्रों को अरेस्ट किया..जानिये क्यों?

इसके बाद फाउंडेशन और पाइलिंग के बाद फंड की कमी होने के कारण से काम को रोक दिया गया था। लगभग 79 करोड़ रुपये एलिवेटेड रोड निर्माण पर खर्च किए गए थे। 892 करोड़ खर्च कर 3 साल में बनने वाली इस परियोजना को 296 पिलर पर खड़ा किया जाएगा। जब यह परियोजना पूरी होगी, दिल्ली से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Greater Noida Expressway) पर आने-जाने वाले 10 लाख वाहनों की बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें प्रतिदिन राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और फिल्म सिटी (Film City) ट्रैफिक जाम का भी सामना नहीं करना पड़ेगा, पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।
अभी जनरल ऑफ अरेंजमेंट ड्राइंग के आधार पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने एजेंसी से परियोजना का काम शुरू करवाया है। पहले पिलर के लिए बुनियाद बनाने का काम होगा। इस काम के पूरा होने के बाद ऊपर का काम आईआईटी से डिजाइन अप्रूवल के बाद होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तेजी से पूरा किया जाएगा काम
प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम के अनुसार डिजाइन में अगर कोई बदलाव आता है तो सेतु निगम उसी आधार पर निर्माण करेगा। स्वायल टेस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद काम तेजी से पूरा किया जाएगा। इस परियोजना के तहत सिक्स लेन की इस एलिवेटेड रोड को 296 पिलर पर तैयार किया जाना है। निर्माण कंपनी उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने 17 दिसंबर 2024 को ठेकेदार कंपनी एमजी कंस्ट्रक्शन को कार्य अवार्ड किया। ठेकेदार के पास निर्माण पूरा करने के लिए तीन साल का समय होगा।
इस मौके पर उपमहाप्रबधक सिविल विजय कुमार रावल, प्राधिकरण ओएसडी महेंद्र प्रसाद, वर्क सर्किल दो कपिल देव सिंह, एपीई रति राम, उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड महाप्रबंधक समेत दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढे़ंः Ghaziabad AIIMS: गाजियाबाद में बनने वाले एम्स सेंटर को लेकर बड़ा अपडेट
6 जगहों पर बनेगा लूप
यह रोड चिल्ला से पीछे मयूर विहार फ्लाईओवर से कनेक्ट होगा, जिससे एक्सप्रेसवे पर आने-जाने के लिए एक नया लिंक तैयार हो जाएगा। एलिवेटेड रोड पर चढ़ने-उतरने के लिए 6 जगहों पर लूप तैयार किए जाएंगे। दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर की ओर आते समय सेक्टर-14-उद्योग मार्ग की ओर उतरने के लिए लूप बनेगा। इस लूप के दूसरी तरफ सेक्टर-15ए के पास से इस पर चढ़ने के लिए लूप तैयार किया जाएगा।
सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी की तरफ चढ़ने के लिए बनेगा लूप
डीएनडी की ओर से आने वाले एमपी वन रास्ते पर सेक्टर-16 की ओर उतरने व सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी की तरफ चढ़ने के लिए लूप बनाया जाएगा। अगला लूप फिल्म सिटी खत्म होने पर उतरने के लिए बनाया जाएगा। यहां से सेक्टर-18 के सामने से होते हुए एमपी टू एलिवेटेड रोड की ओर जा सेकेंगे। इसी प्रकार जीआइपी माल के थोड़ा आगे जाकर चढ़ने के लिए लूप बनेगा।
सेतु निगम का संशोधित बजट
साल 2023 के अक्टूबर में उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने बढ़ती सामग्री लागत और टेंडर कास्ट का हवाला देकर संशोधित बजट 940 करोड़ का पेश किया। हालांकि, यूपी सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी लेकिन, नोएडा प्राधिकरण और प्रदेश सरकार को टेंडर को आखिरी रूप देने से पहले कई बार पुनः अनुमोदन की आवश्यकता थी, जिसके बाद बजट में संशोधन किया गया। अब यह एलिवेटेड रोड कुल 892 करोड़ 75 लाख 34 हजार रुपये में बनाया जा रहा है।
चिल्ला एलिवेटेड रोड की पूरी स्थिति जान लीजिए
दिल्ली और नोएडा के बीच ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए साल 2012 में परियोजना की फिजिबिलिटी बनाई गई थी।
एलिवेटेड रोड 5.9 किलोमीटर लंबी बननी है। परियोजना के प्रारंभिक फेज में इसकी कुल लागत 605 करोड़ रुपये थी।
साल 2018 में दिल्ली सरकार से मंजूरी मिली, साल 2019 के जनवरी में सीएम आदित्यनाथ ने इसकी आधारशिला रखी।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से बजट जारी करने में देरी, गेल गैस पाइपलाइन के पुन: मार्ग और डिजाइन में बदलाव के कारण काम रोक दिया गया।
कोविड के दौरान देरी को और बढ़ा दिया, परियोजना मार्च 2020 में रुक गई। अब तक केवल 13 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हुआ, नोएडा प्राधिकरण की ओर से 79 करोड़ खर्च किया।
निर्माण कंपनी सात प्रतिशत कम दर पर टेंडर हासिल किया।
