IPL 2025

IPL 2025: बेंगलुरू और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़ंत, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: बेंगलुरू मारेगा बाजी या हैदराबाद को मिलेगी जीत, आंकड़ों के जरिए समझें सारा गणित

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी (RCB) की टीम पहले ही आईपीएल 2025 प्लेऑफ में जगह बना ली है। वहीं, हैदराबाद (Hyderabad) की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। हालांकि, आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में टॉप 2 में बने रहने के लिए आज के मैच में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: लखनऊ के आगे गुजरात हुई पस्त, जानिए कौन बना जीत का हीरो?

Pic Social Media

IPL में आज बेंगलुरु बनाम हैदराबाद मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम आज हैदराबाद के खिलाफ किसी तरह जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष-2 में बने रहना चाहेगी। अंक तालिका में शीर्ष-2 स्थानों वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौका मिलता है। ऐसे में स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार की कमान वाली आरसीबी की टीम यह मुकाबला जरूर अपने नाम करना चाहेगी। आरसीबी फिलहाल 12 मैचों में 17 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। अगर आरसीबी आज के मुकाबले को जीत जाती है तो वह गुजरात टाइटन्स (18 अंक) को पीछे छोड़कर टेबल में शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

वहीं, पैट कमिंस (Pat Cummins) की अगुवाई वाली और पिछले सीजन की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन इस सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा। 12 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीतकर 9 प्वाइंट्स हासिल करने वाली एसआरएच टॉप-4 में जगह बनाने से रह गई। आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में हैदराबाद की टीम जीत दर्ज कर अपने फैंस को खुश होने का मौका देना चाहेगी। हैदराबाद के लिए इस मैच में खोने के लिए कुछ नहीं है ऐसे में सभी खिलाड़ी बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं।

RCB vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

बात की जाए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी नजर आता है। दोनों टीमें अभी तक 25 आईपीएल मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं। जिसमें 13 मैचों में हैदराबाद ने जीत हासिल की है। वहीं, बेंगलुरु 11 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रहा है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2025 में सफर खत्म, मुंबई इंडियंस बनी प्लेऑफ की चौथी टीम

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाज और पुरानी गेंद से स्पिन गेंदबाज हावी होते हैं। वहीं बल्लेबाज को रन बनाने के लिए पहले क्रीज पर थोड़ा समय बिताना जरूर होगा। एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज भी यहां आसानी से रन बना सकते हैं। टी20 क्रिकेट में इस मैदान पर औसत स्कोर 173 है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

विराट कोहली, फिल साल्ट, जैकब बेथेल/मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/लुंगी एनगिडी, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड