Diabetes: पैरों में दिखाई दे ये लक्षण, तो समझ जानिए हो गए हैं Diabetes का शिकार

Trending हेल्थ & ब्यूटी

Diabetes: डायबिटीज एक बेहद गंभीर लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है। Diabetes के कारण ही पैक्रियाज सही मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। इसी कारण ब्लड शुगर लेवल बॉडी में बढ़ने लगता है। यदि डायबिटीज को समय रहते ठीक या कंट्रोल नहीं करते हैं, तो धीरे धीरे इसका असर शरीर के अन्य हिस्सों के ऊपर भी होने लग जाता है। Diabetes होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसके शुरुआती लक्षण हैं वेट कम होना, बार बार पेशाब आना और जरूरत से ज्यादा पेशाब लगना। इसके अलावा शुरुआती लक्षण पैरों में भी दिखाई देते हैं, इसपर यदि आप ध्यान नहीं देते हैं तो पैरों की नसें धीरे धीरे डैमेज होने लग जाती हैं।

इसलिए आज Diabetes के शुरुआती लक्षण के बारे में आपको बताएंगे जो कि पैरों में दिखाई देते हैं।

pic: social media

पैरों के नाखूनों में बार बार फंगल इंफेक्शन होना – Fungal Infection In Toe Nails

Diabetes Patients के नेल्स में फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा डबल हो जाता है। इसी के कारण नाखूनों का रंग बदल जाता है और नाखून खराब हो जाते हैं और नेल्स अपने आप टूटना शुरू हो जाते हैं।

पैरों में सूजन – Swelling In Feet

डायबिटीज होने पर ब्लड सर्कुलेशन काफी ज्यादा प्रभावित होता है। जिस कारण पैरों में फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाते हैं। इसी कारण पैर में सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपके भी लंबे समय से पैरों में सूजन है, तो आपको इससे नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: विटामिन B12 की कमी से परेशान..खाना शुरू करें ये चीजें

पैरों में छाले – Foot Ulcer

Diabetes फुट अक्सर एक खुला घाव होता है, जो तकरीबन 15% डायबिटीज के पेशेंट्स को ही होता है। ज्यादा गंभीर हो जाए तो ये कट भी जाता है। इससे बचाव करने किए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना जरूरी होता है।

एथलीट्स फुट – Athletes Foot

Diabetes के कारण पैरों की नसें खराब होने से एथलीट फुट की प्रोब्लम हो जाती है। ये भी एक तरीके का फंगल इन्फेक्शन ही होता है। इसके होने के कारण पैरों में खुजली, रेडनेस और दरार जैसी समस्या हो सकती है। अगर आपके पैरों में ये लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको डॉक्टर से तुरंत कॉन्टैक्ट करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Heart Attack Risk: आगे चलकर तो नहीं हो जाएंगे हार्ट अटैक का शिकार, गिनते रहें टॉयलेट का आना जाना

पैरों में झनझनाहट महसूस होना – Tingling or Numbness In Foot

Diabetes न्यूरोपैथी पैरों की नसों को डैमेज कर सकती है। इस वजह से पैरों में दर्द या झुनझुनी महसूस हो सकती है। कई बार पैर सुन्न भी हो सकते हैं। इसके अलावा ये पाचन, युरिनरी ट्रैक्ट, रक्त वाहिनियों और दिल की सेहत को भी प्रभावित करता है। यदि आपको भी पैरों में झुनझुनाहट फील होती है या बार बार पैर सुन्न हो जाते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

READ: Health Tips, Health Tips In Hindi, Diabetes,Diabetes Patient, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi