चमकता चेहरा चाहिए..नारियल के तेल में मिलाकर ये लगाईए

Trending हेल्थ & ब्यूटी

Skin Care Tips: स्किन की सही तरह से देख भाल करने पर तव्चा खूबसूरत और क्लीन बनी रहती है। चिंता, स्ट्रेस, एज फैक्टर ये सारे कारण होते हैं झुर्रियों के स्किन में बने रहने का। इसके अलावा आप अधिक मात्रा में केमिकल युक्त प्रोडक्ट का यूज करते हैं तो भी तव्चा डैमेज हो जाती है। यदि ये सारी समस्याएं दूर करनी हैं तो नारियल का तेल ( Coconut Oil) आपके काफी ज्यादा काम आ सकता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड्स और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा नारियल का तेल स्किन को हाइड्रेट रखता है और स्किन से जुड़ी सारी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। ऐसे में यहां जानिए कि नारियल तेल ( Coconut Oil) के यूज से आप अपनी तव्चा और स्किन को कैसे झुर्रियों से मुक्त बना सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

pic: social media

झुर्रियों को कम करने के लिए ऐसे करें नारियल के तेल का इस्तेमाल ( Tips To Reduce Wrinkles)

नारियल का तेल स्किन में लगाने का सबसे आसान तरीका है कि इसे स्किन में कॉटन की मदद से इस्तेमाल किया जाए। आप कॉटन पैड में 4-5 नारियल तेल की ड्रॉप डालें और इसे अपने पूरे फेस में लगा लें। रात भर इसे लगा रहने दे और सुबह फेस वॉश कर लें। ऑयली स्किन है तो केवल आधे घंटे आपको इस तेल को लगाना है और फेस वॉश कर लेना है।

नारियल तेल के साथ मिक्स कर सकते हैं ये चीजें भी
नारियल का तेल और शहद

इस फेस मास्क को हफ्ते में चेहरे पर लगा लेने से कमाल का असर दिखता है। फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच हनी में 2 चम्मच नारियल के तेल को मिलाना है। फिर इसे अपने फेस पर लगा लेना है और धोकर ठंडे पानी से साफ कर लेना है। यदि हफ्ते में 2- 3 बार आप इसे आजमाते हैं तो चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Health Tips: Uric Acid बढ़ने से किडनी होती है खराब, न खाएं ये फूड्स

नारियल का तेल और कैस्टर ऑयल

झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए नारियल के तेल में कैस्टर ऑयल को मिलाकर भी लगा सकते हैं। इन दोनों को साथ मिला कर लगाने से आपकी तव्चा में ग्लो बना रहता है। इन दोनों ही चीजों में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे नारियल के तेल और कैस्टर ऑयल को मिक्स करके एक साथ अपने फेस पर लगाएं। आधे घण्टे तक इसे लगा रहने दें और फेस वॉश करलें।

यह भी पढ़ें: Skin Tips: स्किन के लिए खतरनाक है सर्दी और पॉल्यूशन, वक्त रहते करें ये सुधार

नारियल का तेल और लेमन जूस

रिंकल्स कम करने के लिए नींबू का रस को नारियल के तेल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में आप नींबू के रस को मिक्स करके लगाएं। इस मिश्रण को आप अपने फेस में लगाएं और 15- 20 मिनट के लिए फेस पर लगाएं। इसके बाद अपने फेस को अच्छे से वॉश कर लें।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi