Huma Qureshi

Huma Qureshi: एक्ट्रेस हुमा क़ुरैशी के भाई का दिल्ली में मर्डर, एक्ट्रेस के पिता ने मांगा न्याय

TOP स्टोरी Trending दिल्ली
Spread the love

Huma Qureshi: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के परिवार से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Huma Qureshi: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के परिवार से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के निजामुद्दीन (Nizamuddin) इलाके में गुरुवार रात हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद पार्किंग (Parking dispute) को लेकर हुआ था। गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…

पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात दिल्ली (Delhi) के भोगल इलाके की है। रात करीब 10:30 बजे आसिफ और दो लोगों के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियों में से एक ने नुकीली वस्तु से आसिफ की छाती पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आसिफ कुरैशी, पुत्र इलियास कुरैशी के रूप में हुई है, जो दिल्ली के जंगपुरा इलाके में रहते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Pic Social Media

पिता सलीम कुरैशी ने मांगा न्याय

घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी (Saleem Qureshi), जो आसिफ के चाचा भी हैं, उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘महज पार्किंग को लेकर किसी की जान लेना बेहद शर्मनाक है। आसिफ ने सिर्फ इतना कहा था कि गाड़ी गेट के सामने न लगाएं, लेकिन उन्होंने मिलकर उसे मार डाला।’ उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ेंः UP News: किसान के बैंक अकाउंट में आए 10 लाख करोड़, पढ़िये पूरी खबर

क्या करते थे आसिफ कुरैशी?

हुमा के पिता ने कहा कि 42 वर्षीय आसिफ कुरैशी पेशे से रेस्टोरेंट में चिकन सप्लायर थे। उनके परिवार में दो पत्नियां हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद घर पर सो रहे थे जब उन्हें फोन पर खबर मिली कि आसिफ की हत्या हो गई है। उन्होंने कहा, ‘झगड़ा सिर्फ स्कूटर हटाने को लेकर था, लेकिन दो लोगों ने मिलकर हमला किया। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि किस हथियार से हमला किया गया।’

Pic Social Media

दिल्ली में हुआ हुमा कुरैशी का बचपन

हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली में हुआ था और उनका पूरा बचपन यहीं बीता। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से पढ़ाई की, फिर एक्टिंग करियर के लिए मुंबई चली गईं। उनके पिता सलीम कुरैशी, दिल्ली की प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन ‘सलीम’ के मालिक हैं। परिवार आज भी दिल्ली में ही रहता है। हुमा की मां कश्मीरी हैं और उनके तीन भाई हैं, जिनमें से एक शाकिब सलीम भी बॉलीवुड अभिनेता हैं, जबकि दो अन्य भाई परिवार के बिजनेस को संभालते हैं।

ये भी पढ़ेंः Samsung: सैमसंग के 9 करोड़ के 12 हज़ार स्मार्टफ़ोन ले उड़े चोर, पढ़िए कहां का है मामला?

बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।