इंग्लैंड के खिलाफ ‘बॉस ऑफ सिक्सर किंग’ बनेंगे हिटमैन, बना देंगे नया इतिहास

क्रिकेट WC खेल

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) राजकोट के एक नया कीर्तिमान रचते हुए दिखाई देंगे जहाँ वो छक्कों का बादशाह बन जाएंगे। दरअसल रोहित शर्मा के इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में कुल 590 छक्के हैं और अगर रोहित इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट ने 10 छक्के लगा लेते है तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले एकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Ind Vs Eng: तीसरे टेस्ट में डेब्यू करेंगे सरफराज खान! ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Pic Social Media

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 262 मैच में 323 छक्के और 56 टेस्ट में 77 छक्के तो वहीं टी20 क्रिकेट में 151 मैच में अबतक 190 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में हिटमैन के पास एक नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं।

इसके अलावा रोहित टेस्ट में 2 और छक्के लगाने के साथ महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा टेस्ट में लगाये गए 78 छक्के के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। भारत के तरफ से टेस्ट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग 91 छक्के लगाकर पहले स्थान पर काबिज है।

Pic Social Media

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  1. रोहित शर्मा (भारत) – 590 छक्के
  2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 553 छक्के
  3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 476 छक्के
  4. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) – 398 छक्के
  5. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) – 383 छक्के
  6. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – 359 छक्के

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. रोहित शर्मा – 590 छक्के
  2. महेंद्र सिंह धोनी – 359 छक्के
  3. विराट कोहली – 294 छक्के
  4. सचिन तेंदुलकर – 264 छक्के
  5. युवराज सिंह – 251 छक्के
  6. सौरव गांगुली – 247 छक्के
  7. वीरेंद्र सहवाग – 243 छक्के
Pic Social Media

यहीं नहीं रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 46 मैच खेले हैं। इस दौरान रोहित ने 42.84 की औसत से 1971 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ 9 अर्धशतक और 5 शतक भी जड़ चुके हैं। रोहित को अब इंग्लैंड के खिलाफ 2000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए 29 रनों की जरूरत है। राजकोट टेस्ट में रोहित 29 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले भारत के 9वें खिलाड़ी बनेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन सचिन के नाम है जिन्होंने ने कुल 3990 रन बनाये है तो वहीं विराट 3970 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है।

Pic Social Media