Punjab में हिंदू धार्मिक स्थलों के स्वतंत्र प्रबंधन के लिए हिंदू मंदिर एक्ट जल्द लागू किया जाएगा।
Punjab News: पंजाब में हिंदू धार्मिक स्थलों (Hindu Religious Places) के प्रबंधन को सरकारी हस्तक्षेप से मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने राज्य में हिंदू मंदिर एक्ट लागू करने का आश्वासन दिया है। यह ऐलान गवर्नर गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulabchand Kataria) की मौजूदगी में हुई एक सद्भावना बैठक के दौरान किया गया। पढ़िए पूरी खबर…

हिंदू वेलफेयर बोर्ड की वर्षों पुरानी मांग
हिंदू वेलफेयर बोर्ड (Hindu Welfare Board) के चेयरमैन महंत श्री रविकांत मुनि ने मुख्यमंत्री से लंबे समय से यह मांग की थी कि राज्य में हिंदू धार्मिक स्थलों का प्रबंधन स्वतंत्र रूप से किया जाए और इसके लिए एक स्पष्ट कानून बनाया जाए। बोर्ड 2012 से इस अभियान को चला रहा है। बैठक में बोर्ड के सचिव चेतन देव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही इस कानून का आधिकारिक मसौदा तैयार करने और इसे लागू करने का भरोसा दिया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: पिछली सरकारों ने पंजाब को नशे में धकेला, अब इसे जड़ से खत्म करेंगे: CM Mann
हिंदू वेलफेयर बोर्ड ने इस संबंध में एक मांगपत्र भी मुख्यमंत्री, राज्य के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा है। बोर्ड की ओर से कहा गया कि महंत श्री रविकांत मुनि के नेतृत्व में अब तक मोहाली, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, पटियाला जैसे शहरों में भगवा मार्च निकाले गए हैं। साथ ही राज्य के 100 से अधिक शहरों व कस्बों में भगवा चेतना रथ यात्राएं भी निकाली जा चुकी हैं।
कई विधायकों ने विधानसभा में दाखिल किए हलफनामे
इस मुद्दे को लेकर 2022 के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के दौरान कई नेताओं ने समर्थन जताया था। मौजूदा राजस्व मंत्री हरदीप मुंडियां, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, प्रिंसिपल बुध राम और कई अन्य विधायकों ने हिंदू मंदिर एक्ट को विधानसभा में पेश करने के लिए हलफनामा दाखिल किया था।
ये भी पढ़ेंः Punjab: नशों के विरुद्ध अग्रणी भूमिका निभाने वाले गांव नारंगवाल ने मुख्यमंत्री को डटकर साथ देने का भरोसा दिया
मुख्यमंत्री के आश्वासन से बढ़ी उम्मीदें
हिंदू वेलफेयर बोर्ड ने गवर्नर भवन में हुए आश्वासन को ‘उत्साहवर्धक’ बताया है। बोर्ड ने भरोसा जताया है कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की सरकार इस एक्ट को जल्द लागू कर राज्य के हिंदुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी।
