Chhattisgarh News: CM Sai expressed grief over the untimely death of people in the stampede at Chinnaswamy Stadium

Chhattisgarh News: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के बाद असमायिक मृत्यु पर CM Sai ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Chhattisgarh News: कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए भगदड़ में कई लोगों की असामयिक मृत्यु और घायल होने की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है. 

CM ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि-

मुख्यमंत्री साय ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है.

जीत के जश्न के बीच मची भगदड़, 11 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

दरअसल मंगलवार की रात को आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ हो गई. इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है.वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.यह हादसा तब हुआ जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद विक्ट्री परेड निकालते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम जा रही थी.इस दौरान स्टेडियम के बाद हजारों की संख्या में मौजूद प्रशंसक में भगदड़ मच गई.