Haryana

Haryana: परिवहन मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने परिवहन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और आपसी जानकारी साझा की। इस अवसर पर मंत्री विज ने हरियाणा में परिवहन से संबंधित कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की और केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
ये भी पढ़ेः Haryana: CM Nayab Saini ने जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से नई दिल्ली में की मुलाकात

Pic Social Media

इसके पश्चात मंत्री विज ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब दिल्ली राज्य के विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी ने विजय पताका फहराकर पूरे देश के लिए शुभारंभ किया है और अब यह विजय यात्रा दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी जारी रहेगी।

मंत्री विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा से अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा छोड़ा है, जो जहां-जहां जाएगा, वहां-वहां भाजपा की विजय होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदलते हुए काम करने की राजनीति शुरू की है, जो जनता को पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ेः Haryana: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर शोध पीठ की होगी स्थापना

दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि शीश महल, जिसे आम आदमी पार्टी ने अपनी जीवनशैली प्रदर्शित करने के लिए बनाया है, वही उनकी राजनीति का पतन का कारण बनेगा। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी ने अब तक किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है और उनकी उपेक्षा की है। पंजाब में किसानों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आप पार्टी किसी अनहोनी की प्रतीक्षा कर रही है ताकि उसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा सके।